Advertising
<

सहदेव हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का पिता गिरफ्तार: अजमेर से किडनैप कर मर्डर किया था, युवती भी सुसाइड कर चुकी; अब तक 7वीं गिरफ्तारी – Ajmer News

0
सहदेव हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का पिता गिरफ्तार:  अजमेर से किडनैप कर मर्डर किया था, युवती भी सुसाइड कर चुकी; अब तक 7वीं गिरफ्तारी – Ajmer News

सहदेव हत्याकांड में गर्लफ्रेंड का पिता गिरफ्तार: अजमेर से किडनैप कर मर्डर किया था, युवती भी सुसाइड कर चुकी; अब तक 7वीं गिरफ्तारी – Ajmer News

अजमेर में ऑनर किलिंग (सहदेव हत्याकांड) मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गुरुवार को करिश्मा के पिता को गिरफ्तार किया है। पिता ने अजमेर रोडवेज बस स्टैंड से बेटी के लिव इन पार्टनर सहदेव भाकर को कैंपर गाड़ी में किडनैप किया था।

.

इसके बाद बड़े भाई सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर पीट-पीट कर हत्या कर शव खेत में फेंक कर भाग गए थे। पिता लगातार मर्डर के बाद से फरार था।

बता दें कि 26 जून को भी करिश्मा ने सुसाइड कर लिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि सहदेव भाकर का अपहरण कर हत्या करने के मामले में कार्रवाई जारी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए जायल जिला नागौर निवासी बस्तीराम (47) पुत्र दुर्गाराम को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

अब तक 6 लोग गिरफ्तार, 2 फरार

ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कैंपर ड्राइवर नागौर निवासी कैलाश राम (40), करिश्मा के पहले पति का चाचा कुन्नाराम (53), करिश्मा के जीजा महिपाल का रिश्तेदार ओमप्रकाश (40), करिश्मा के चाचा रामकिशोर (37), बड़ी बहन ललिता और जीजा महिपाल को शामिल है। जबकि 2 लोग फरार हैं।

Advertising

लिव-इन पार्टनर थे करिश्मा और सहदेव

करिश्मा धारणा गांव की रहने वाली थी। महज 11-12 साल की थी, तब माता-पिता और परिवार वालों ने उसका बाल विवाह कर दिया था। उसने बाल विवाह स्वीकार नहीं किया था। तरनाऊ गांव में नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान कॉलेज में पढ़ाने वाले टीचर सहदेव भाकर से प्यार हो गया था। तब सहदेव के साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं थी। उसके बाद सहदेव भाकर के घर रातंगा गांव में ही दोनों रहने लगे थे। करिश्मा के परिवार ने सहदेव को जान से मारने की धमकी दी थी।

11 दिन पहले करिश्मा ने किया था सुसाइड

करिश्मा अपने घर से निकलने के बाद सहदेव के साथ रातंगा गांव में उसके घर में ही रहती थी। सहदेव की हत्या के बाद उसने सहदेव की पत्नी की ही तरह सभी शोक परंपराएं निभाई थी। 25 जून की रात करिश्मा परिवार की महिलाओं के साथ छत पर ही सोई थी।

26 जून की सुबह करीब 4 बजे जब अन्य महिलाएं नीचे चली गईं, तो करिश्मा छत पर ही बने कमरे में चली गई। एक घंटे तक करिश्मा नीचे नहीं आई तो कुछ महिलाओं ने उसके कमरे का गेट खटखटाया और आवाज दी। इसके बाद परिवार ने गेट तोड़ा तो करिश्मा फंदे पर लटकी मिली। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ऑनर किलिंग केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

राजस्थान में ऑनर किलिंग, दामाद को मार डाला:लव मैरिज करने से नाराज थे, एग्जाम देने गए युवक का पहले किडनैप किया था

ऑनर किलिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार:दोनों लड़की के रिश्तेदार; पिता, चाचा और बड़े पापा फरार

ऑनर किलिंग केस, लड़की का सगा चाचा गिरफ्तार:परिवार के साथ किडनैप कर किया था मर्डर, भतीजी को भगाकर ले जाने से नाराज था

लिव-इन पार्टनर की हत्या की तो करिश्मा ने किया सुसाइड:नागौर में परिवार वालों ने 13 दिन पहले मारा था, प्रेमी के घर ही फंदा लगाया

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News