सलमान खान संग एक फिल्म कर चुकी हैं दीपिका, लाइन पढ़ते ही दिमाग में आया जवाब तो पक्के फिल्मी हैं आप h3>
सलमान खान (Salman Khan) बॉलिवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जिनके साथ काम करना हर ऐक्ट्रेस का सपना होता है। माधुरी दीक्षित से लेकर जैकलिन फर्नांडिस तक, सलमान कई ऐक्ट्रेसेस के साथ अपनी केमिस्ट्री जमा चुके हैं। तमाम फैंस सलमान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को भी किसी फिल्म में एकसाथ देखना चाहते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि वह पहले भी एक मूवी साथ में कर चुके हैं। नहीं मालूम? आइए हम आपको बताते हैं…
सलमान के साथ होना था डेब्यू
इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपना डेब्यू सलमान के साथ करने वाली थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उन्होंने 2007 में शाहरुख खान के ऑपोजिट ‘ओम शांति ओम’ से बॉलिवुड में एंट्री ली।
सलमान की फैन दीपिका
दीपिका भी बाकी ऐक्ट्रेसेस की तरह सलमान की फैन हैं। उनको भी एक बार सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला था। हालांकि, यह कुछ ही देर के लिए था।
फिल्म हो गई थी फ्लॉप
दरअसल, दीपिका का 2009 में रिलीज हुई सलमान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में स्पेशल अपियरेंस था। फिल्म भले नहीं चली लेकिन इसमें प्रीति जिंटा और डिनो मोरिया जैसे ऐक्टर्स का भी स्पेशल अपियरेंस था।
जब दीपिका ने किया सलमान को प्रपोज
सलमान को दीपिका कितना पसंद करती हैं, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह 2015 में अपनी फिल्म ‘तमाशा’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ में पहुंची थीं। यहां उन्होंने घुटने पर बैठकर सलमान को शादी के लिए प्रपोज किया था।
फिर जोर से हंस पड़े सलमान
दीपिका पादुकोण को देख सलमान खान जोर से हंस पड़े थे। उन्होंने बाद में साफ किया था कि कोई भी उन्हें प्रपोज करे, वह किसी से शादी नहीं करेंगे।
अब इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म ’83’ में नजर आएंगी। रणवीर इसमें पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में हैं जबकि कपिल की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका दिखेंगी। इसके अलावा वह ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।
इन फिल्मों में दिखेंगे सलमान
बात करें सलमान की तो वह हाल ही में ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आए थे। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। अब वह ‘किक 2’, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।