सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद काम की खबर, डीए की बढ़ोत्तरी के बाद बढ़ेंगे ये भत्ते जानिए डिटेल | Allowances will increase after DA of government employees | Patrika News

143
सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद काम की खबर, डीए की बढ़ोत्तरी के बाद बढ़ेंगे ये भत्ते जानिए डिटेल | Allowances will increase after DA of government employees | Patrika News

सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद काम की खबर, डीए की बढ़ोत्तरी के बाद बढ़ेंगे ये भत्ते जानिए डिटेल | Allowances will increase after DA of government employees | Patrika News

केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक भविष्य निधि और ग्रेच्युटी की गणना बेसिक वेतन और डीए से होती है। ऐसे में महंगाई भत्ते के बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी का बढ़ना तय है। डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में बढ़ोतरी भी तय है। कर्मचारियों को एक साथ चार भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है।

 

लखनऊ

Published: April 26, 2022 10:05:04 am

अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है। आपको मालूम होगा कि हाल ही में केंद्र सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ कर 34 फीसदी हो गया है। यानी अब एक बार फिर से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होने जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी कर्मचारियों के और भी खुशखबरी है। दरअसल सरकार 4 अन्य भत्तों को बढ़ाने पर विचार कर रही है। यदि इन भत्तों में बढ़ोतरी का फैसला लिया जाता है तो कर्मचारियों के वेतन में तगड़ी बढ़ोतरी होगी।

ट्रैवल व सिटी एलाउंस बढ़ेगा डीए (DA) में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के कई भत्ते में बढ़ोतरी होने वाली है। डीए बढ़ने से यात्रा और नगर भत्ता भी बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड और ग्रेच्युटी भी अपने आप बढ़ जाएंगे।

पीएफ व ग्रेच्युटी भी बढ़ना तय दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों का मासिक पीएफ और ग्रेच्‍युटी की गणना बेसिक सैलरी और डीए से होती है। ऐसे में डीए के बढ़ने से पीएफ और ग्रेज्युटी भी बढ़ना तय है। इतना ही नहीं डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस में भी बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि ये बढ़ोतरी 3 फीसदी तक हो सकती है।

सरकार पर 9544.50 करोड़ अतिरिक्त भार बढ़ेगा। आपको बात दें कि केंद्र सरकार ने 30 मार्च को कंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 3 फीसदी का इजाफा किया। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 9 महीने में बढ़कर दोगुना हो गया। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब 34 फीसदी के हिसाब से डीए और डीआर मिलेगा। केंद्र सरकार इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। हालांकि इससे सरकार पर सालाना 9544.50 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।

बकाए एरियर के लिए दवाब बना रहे कर्मचारी इस बीच केंद्रीय कर्मचारी संगठन सरकार पर बकाए एरियर के लिए लगातार दवाब बना रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का नियम है कि सैलरी और अलाउंस कर्मचारियों का हक है और इसे रोका नहीं जा सकता। ऐसे में पर जनवरी 2020 से जून 2021 तक के बकाए डीए एरियर देने का दवाब है। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर भी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News