समस्तीपुर में बोरी में बंद मिली युवती की लाश: मर्डर के बाद डेड बॉडी नदी में फेंकने की आशंका, चेहरे पर केमिकल डाला गया था – Samastipur News h3>
समस्तीपुर में बाया नदी किनारे बोरी में बंद एक युवती की लाश मिली है। नदी किनारे से गुजर रहे लोगों ने जब बोरी को देखा और बदबू आई, तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरी से निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम
.
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला की हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंका गया है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना मोहिनउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव की है।
घटनास्थल की तीन तस्वीरें देखिए
रविवार सुबह हेतनपुर गांव में ग्रामीण सड़क के किनारे बाया नदी में बोरी में बंद महिला की लाश दिखी।
महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद गांव के लोग मौके पर जुट गए।
बोरी से जब शव को निकाला गया तो महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी, चेहरे का स्किन उखड़ा हुआ था।
गांव के लोगों ने नदी किनारे झाड़ियों में फंसी देखी लाश
समस्तीपुर के मोहिनउद्दीन नगर से गुजरने वाली बाया नदी इन दिनों उफान पर है। गांव के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि बोरी में बंद लाश कहीं से बहकर यहां आया हो। कैमरे पर बातचीत नहीं करने की रिक्वेस्ट पर एक ग्रामीण ने बताया कि वो सुबह नदी किनारे बनी सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने नदी के सीढ़ी घाट के पास एक बोरी देखी, जिसमें कुछ भरा हुआ था और बोरी एक झाड़ी में फंसी हुई थी।
जिसने बोरी देखी थी, उसने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। फिर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें शंका हुई कि बोरी के अंदर किसी की लाश है, क्योंकि बोरी से बदबू भी आ रही थी। तत्काल गांव के लोगों ने मोहिनउद्दीन नगर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी।
बेडशीट से महिला की लाश को लपेटा था, महिला का जीभ निकला था बाहर
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी को नदी किनारे झाड़ी से निकलवाया और लोगों की मौजूदगी में बोरी को खोला गया। अंदर से एक महिला की लाश मिली।
महिला की लाश को बेडशीट से लपेट कर बोरी के अंदर भरा गया था। जब लाश के ऊपर से बेडशीट को हटाया गया, तो महिला की जीभ बाहर निकली दिखी।
महिला की उम्र 20 से 22 साल आंकी जा रही है। महिला के चेहरा भी केमिकल से जला हुआ प्रतीत हो रहा था, उसके चेहरे की स्किन बुरी तरह से उखड़ी हुई थी।
आशंका जताई जा रही है कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या के बाद महिला की लाश को बोरी में भरकर बाया नदी में फेंक दिया गया था, ताकि लाश बहती हुई दूसरी जगह चली जाए।
गला दबाकर हत्या और आत्महत्या की भी आशंका
महिला की लाश जिन परिस्थितियों में मिली है, जिस तरीके से महिला की जीभ निकली है, चेहरे का स्किन उखड़ा हुआ है, आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसके चेहरे पर किसी तरह का केमिकल डाला गया होगा।
हालांकि, ये भी आशंका जताई जा रही है कि घरेलू झगड़े या फिर किसी अन्य विवाद में महिला ने फांसी लगा ली होगी। इसके बाद पुलिस केस और अन्य बातों से बचने के लिए परिजन ने शव को सार्वजनिक रूप से जलाने के बजाय बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया होगा। पानी में रहने के कारण महिला के चेहरे का स्किन उखड़ गया होगा।
हालांकि, पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने महिला की शिनाख्त नहीं की है। ऐसे में ये आशंका है कि महिला की लाश को कहीं और नदी में फेंका गया है, जिसके बाद शव बहकर इस इलाके में आ गई।
पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि देखने से लग रहा है कि युवती की गला घोंट कर हत्या की गई है। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बोरी में बांधकर उफनती बाया नदी में फेंका गया है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
