सभ्यता, संस्कृति और एकता के लिए भाजपा जरूरी : सतीशचंद्र दूबे h3>
कार्यशाला -भाजपा का सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू होगा आरा, एक संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में जिला सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन महामंत्री नरेन्द्र तिवारी और उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश दूबे शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित श्रेणी में शामिल होने की राह पर है। मोदी जी का विरोध इसलिए होता है, क्योंकि वे सबका विकास करते हैं। जम्मू काश्मीर से 370 हटा तो देश का एकीकरण का बल मिला। आज भारत में ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं, जो विदेशी इशारों और पैसे के बल पर सत्ता पाना चाहती है और देश का बंटवारा करना चाहती है। भारत की सभ्यता, संस्कृति, धरोहरों की रक्षा और एकता बनाए रखने के लिए देश में भाजपा जरूरी है। विशेष पैकज से बिहार का बहुमुखी विकास होगा। राजद केवल परिवार की पार्टी रह जायेगी उन्होनें कहा कि भाजपा की सरकार में नारी सशक्तिकरण को बल मिला है। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों मे आगे बढ़ रही हैं। राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद केवल मां, बाप,भाई, बहन की पार्टी बन कर रह जायेगी। भाजपा ही देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां बूथ और पंचायत के कार्यकर्ता भी मंत्री और सर्वोच्च पदों पर बैठते है। आज वफ्फ वोर्ड में संशोधन इसलिए जरूरी है, ताकि संपत्ति पर किसी एक का अधिकार न रहे। आज बंगलादेश के 1.30 करोड़ हिंदुओं के घरों की संपत्तियां लूटी जा रही हैं, लेकिन कम्युनिस्ट, कांग्रेस सहित तुष्टिकरण की राजनीति करनेवाली पार्टियां चुप हैं। यदि देश में रामराज्य और कानून राज रहे तो भाजपा का अधिक से अधिक सदस्य बनना होगा। आरा विधायक सभी बूथों पर दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और शाहाबाद क्लस्टर प्रभारी सिद्धार्थ शंभु ने सदस्यता अभिमान को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक से 25 सितंबर तक देश भर में चलेगा। सभी को भाजपा की सदस्यता लेनी है। 31 अगस्त को देश के सभी बूथों पर बैठक होगी। 25 से 27 अगस्त तक मंडलों में कार्यशाला होगी। भाजपा की सदस्यता चार प्रकार से की जाएगी। मोबाइल, नमोएप, क्यूआर कोड और फॉर्म भरकर। सभी बूथों पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी पार्टी की नीतियों की चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान बनाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता अभियान टीम में उदय प्रताप सिंह, वंदना राजवंशी, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी शामिल हैं। सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी को लगना होगा : मीना पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को लगना होगा। सभी कार्यकताओं को मान-सम्मान मिले। सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी को समझें और पार्टी को मजबूत करें। जिला प्रभारी संजय कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय सिंह टाइगर, मुन्नी देवी, पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री राजकुमार कुशवाहा ने किया। ये भी रहे मौजूद कार्यशाला में हरेन्द्र पांडेय, सीडी शर्मा, प्रेमरंजन चतुर्वेदी, सुषुमलता, अशोक शर्मा, रामदिनेश यादव, प्रहलाद राय, प्रो. किस्मत सिंह, ई. धीरेन्द्र सिंह, सतीश भट्ट, मीरा यादव, कौशल यादव, लव पांडेय, पूनम कुशवाहा, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय, सविता सिंह, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार, धीरज सिंह, निशांत सेंगर, जयंत किशोर, नीलेश जैन, संजय सिंह, ममता सिंह, विभु जैन, विद्यासागर पांडेय, रितुराज, शालिनी सिंह, दीपक सिंह व अन्य थे। केन्द्रीय मंत्री का स्वागत भोजपुर जिला प्रवेश द्वार कोईलवर से पार्टी कार्यालय तक भव्य रूप से कार्यकताओं की ओर से किया गया। स्वागत में रामदिनेश यादव व अन्य थे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News