Advertising
<

सब जूनियर कुश्ती में वाराणसी बना ओवरऑल चैंपियन: 3 स्वर्ण सहित 12 पदक पर पहलवानों का कब्जा, ग्रीको रोमन में विकास ने जीता गोल्ड – Varanasi News

4
सब जूनियर कुश्ती में वाराणसी बना ओवरऑल चैंपियन:  3 स्वर्ण सहित 12 पदक पर पहलवानों का कब्जा, ग्रीको रोमन में विकास ने जीता गोल्ड – Varanasi News

सब जूनियर कुश्ती में वाराणसी बना ओवरऑल चैंपियन: 3 स्वर्ण सहित 12 पदक पर पहलवानों का कब्जा, ग्रीको रोमन में विकास ने जीता गोल्ड – Varanasi News

स्टेट सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का वाराणसी बना ओवरऑल चैंपियन।

मुजफ्फरनगर में चल रही सब जूनियर अंडर-17 स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ओवरऑल चैंपियन बना है। वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए कुल 12 पदक हासिल की हैं। जिसमें फ्री स्टाइल बालक वर्ग, फ्री स्टाल महिला वर्ग और ग्रीको रोमन बाल

.

प्रतियोगिता के अंतिम दिन वाराणसी के विकास ने ग्रीको रोमन स्टाइल में 80 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। जो चंडीगढ़ में 24 मई से आयोजित है।

विकास ने जीता ग्रीको रोमन के 80 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल।

ग्रीको रोमन में काशी को 4 पदक वाराणसी मंडल की टीम ने मुजफ्फरनगर में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन स्टाइल की कुश्ती आयोजित की गई। जिसमें वाराणसी मंडल की टीम ने चार पदक पर कब्जा किया। इसमें 80 किलो में विकास ने स्वर्ण पदक हासिल कर चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। विकास ने अपने प्रतिद्वंदी को 4 मिनट में मात दे दी। विकास बनियापुर अखाडे में अभ्यास करते हैं।

Advertising

वाराणसी के पदकवीर खिलाड़ियों के साथ मैच ऑफिशियल्स और पदाधिकारी।

पहले दिन से ही वाराणसी के पहलवानों ने दिखाया दम ग्रीको रोमन स्टाइल में विकास के स्वर्ण के अलावा 55 किलो में अवधेश यादव ने ब्रॉन्ज, 65 किलो में विशाल यादव ने सिल्वर और 110 किलो में निशांत पाल ने सिल्वर मैडल जीता है। कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने बताया- वाराणसी के पहलवानों ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। पहले दिन महिला पहलवानों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया जिसे पुरुष पहलवानों ने भी जारी रखा।

स्टेट चैंपियन बनी वाराणसी की टीम गोरख यादव ने बताया- 12 पदकों पर कब्जा कर वाराणसी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। इसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल है। खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। वहीं वाराणसी की इस उपलब्धि पर आरएसओ विमला सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

इन्होने जीता पदक –

बालिका वर्ग ( फ्री स्टाइल कुश्ती)

1 – आंचल – गोल्ड मेडल 2 – रंजन यादव – सिल्वर मेडल 3 – जानवी – सिल्वर मेडल 4 – अन्नू यादव – ब्रांज मेडल 5 – पलक यादव – ब्रांज मेडल

बालक वर्ग ( फ्री स्टाइल कुश्ती)

1 – सौरभ यादव- गोल्ड मेडल 2 – बलराम यादव – सिल्वर मेडल 3 – सतपाल यादव – सिल्वर मेडल

बालक वर्ग (ग्रीको रोमन)

1 – विकास – गोल्ड मेडल 2 – विशाल यादव – सिल्वर मेडल 3 – निशांत पाल – सिल्वर मेडल 4 – अवधेश यादव – ब्रांज मेडल

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News