सपा ने राजपाल कश्यप, जितेन्द्र वर्मा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता: अखिलेश यादव ने संगठन में किया महत्वपूर्ण बदलाव – Hardoi News

0
सपा ने राजपाल कश्यप, जितेन्द्र वर्मा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता:  अखिलेश यादव ने संगठन में किया महत्वपूर्ण बदलाव – Hardoi News

सपा ने राजपाल कश्यप, जितेन्द्र वर्मा को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता: अखिलेश यादव ने संगठन में किया महत्वपूर्ण बदलाव – Hardoi News

हरदोई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप को अहम राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, हरदोई के सिविल लाइन, पिहानी चुंगी निवासी जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ को पुनः समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

इन दोनों नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।राजपाल कश्यप समाजवादी पार्टी के उन वरिष्ठ नेताओं में से हैं जिन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे लंबे समय से पिछड़ों, किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों की आवाज उठाते रहे हैं। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।

कश्यप को पार्टी में एक बार फिर अग्रणी भूमिका मिलने से प्रदेश स्तर पर सपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है। उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।वहीं, जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ को दूसरी बार राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने से हरदोई जिले के समाजवादी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री पटेल पूर्व में समाजवादी पार्टी हरदोई के जिलाध्यक्ष, समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव, तथा समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।जीतू पटेल 2001 में लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अखिलेश यादव से प्रेरित होकर समाजवादी आंदोलन से जुड़े थे।

वे लगभग 25 वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्हें समाजवादी पार्टी के तेजतर्रार और प्रभावशाली प्रवक्ताओं में गिना जाता है।अपनी नियुक्ति पर नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा जो विश्वास मुझ पर जताया गया है, मैं उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा।”पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजपाल कश्यप और जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ को मिली नई जिम्मेदारियों से संगठन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News