सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका गुजरात टाइ्टंस का विजय रथ, आठ विकेट से हासिल की जीत h3>
नवी मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अपनी दूसरी जीत हासिल की है। सोमवार को मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम की यह आईपीएल के इस सीजन में पहली हार है। इससे पहले उसने लगातार तीन मैच जीते थे।
गुजरात ने सनराइजर्स को 163 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कप्तान केन विलियमसन की हाफ सेंचुरी और निकोलस पूरन की छोटी पर उपयोगी पारी के दम पर हैदराबाद ने 5 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीत लिया। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए एक रन चाहिए थे और पूरन ने सिक्स लगाकर मैच का अंत किया। निकोलस पूरन ने 18 गेंद पर 34 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। शर्मा अधिक आक्रामक नजर आए। उन्होंने 42 रन की पारी खेली। यह स्कोर ऐसा था जिसने विलियमसन को अपने पेस पर खेलने का मौका दिया। उन्होंने 46 गेंद पर 57 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी रिटायर्ड हर्ट हो कर लौटे जिन्होंने 11 गेंद पर 17 रन बनाए थे। एडम मार्करम 8 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, कप्तान हार्दिक पंड्या की नाबाद 50 रन की पारी और किस्मत के रथ पर सवार अभिनव मनोहर (35) के साथ छठे विकेट की उनकी अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 162 रन बनाए। हार्दिक ने 42 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा। मनोहर ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए 21 गेंद की पारी में एक छक्का और पांच चौके लगाए।
इन दोनों के अलावा हैदराबाद के गेंदबाजों ने 22 अतिरिक्त रन से गुजरात के स्कोर को 160 के पार पहुंचाने में मदद की। इसमें से 20 रन वाइड से आए।
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद गुजरात के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (19) ने भुवनेश्वर कुमार (32 रन पर दो विकेट) के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर हाथ खोला। भुवनेश्वर ने इसके बाद तीन वाइड गेंद फेंकी जिसमें दो बार गेंद विकेटकीपर को छकाते हुए बाउंड्री पार चली गई। पहले ओवर से गुजरात ने 17 रन बटोर जिससे बल्ले से सिर्फ पांच रन आए थे।
इस अनुभवी गेंदबाज ने हालांकि पारी के तीसरे ओवर में शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल (सात) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराकर आउट किया।
अगले ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने वेड का मुश्किल कैच छोड़ दिया और गेंद चार रनों के लिए चली गई।
पावर प्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आये थंगारासु नटराजन (34 रन पर दो विकेट) ने साई सुदर्शन (11 रन) को पवेलियन भेजा।
कप्तान विलियमसन ने आठवें ओवर में गेंद उमरान मलिक को सौपी। हार्दिक ने इस ओवर में लगातार दो चौके जड़े लेकिन आखिरी गेंद पर वेड पगबाधा हो गए।
हार्दिक ने नौवें ओवर में एडेन मार्कराम के खिलाफ गुजरात की पारी का पहला छक्का जड़ा लेकिन दूसरे छोर पर डेविड मिलर सहज होकर नहीं खेल पा रहे थे। मार्को यानसेन (27 रन पर एक विकेट) ने 14वें ओवर में उन्हें अभिषेक के हाथों कैच कराकर 15 गेंद में उनकी 12 रन की पारी को खत्म किया।
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अभिनव मनोहर का 18वें ओवर में नटराजन की गेंद पर मार्कराम ने आसान कैच छोड़ दिया। उन्होंने इसका फायदा इस ओवर में छक्का और चौका लगाकर उठाया।
मनोहर को भुवनेश्वर के अगले ओवर में दो और जीवनदान मिले। त्रिपाठी ने पहले उनका आसान कैच छोड़ और फिर उनका गगनदायी शॉट स्क्वायर लेग पर तीन क्षेत्ररक्षकों के बीच गिरा। त्रिपाठी ने हालांकि इसी ओवर में उनका शानदार कैच पकड़ा।
तेवतिया (छह रन) ने आखिरी ओवर में नटराजन के खिलाफ चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर रन आउट हो गये। ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर हार्दिक ने गुजरात के लिए अपना पहला अर्धशतक लगाया लेकिन आखिरी गेंद पर राशिद खान बोल्ड हो गए।