सतना में दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, 1 की मौत 5 घायल | Two storey building collapses in Satna, 1 dead, 5 injured | Patrika News

11

सतनाPublished: Oct 04, 2023 11:27:18 am

रात 10.30 बजे हादसा, 3.30 बजे तक चला बचाव कार्य

building.jpg

सतना। शहर के बीच बाजार महावीर भवन के आगे एक दो मंजिला इमारत मंगलवार की रात करीब 10:30 भरभरा कर गिर गई। तीन लोग मलबे में दब गए, जबकि तीन अन्य लोग भी चपेट में आ गए। रेस्क्यू आपरेशन में दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक की मौत मलबे में दबने से हो गई। जिसका शव रात 3 बजे निकाला गया। बाजार में हादसे की खबर सुनते ही अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनि धि सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे एक युवक को करीब 11.30 बजे लोगों ने सकुशल निकाल लिया, जबकि दूसरे व्य क्ति को रात 1.30 बजे निकाला गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Source link