सतनाः मोहन के मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं प्रतिमा | Satna: Pratima is the youngest minister in Mohan's cabinet. | News 4 Social

7

सतनाPublished: Dec 26, 2023 12:39:39 pm

बताया सतना जिले के विकास का प्लान

पर्यटन और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा जोर

pratima.jpg

सतना। महज 35 साल की उम्र में रैगांव विधायक प्रतिमा बागरी को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। सतना जिले से मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की विधायक होने का खिताब भी उन्होंने हासिल कर लिया है। डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में वे सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव जीती प्रतिमा न केवल सतना जिले का प्रतिनिधित्व डॉ मोहन यादव के मंत्रिमंडल में तो करेंगी ही साथ ही एससी आरक्षित सीट से प्रतिनिधित्व संभालने के बाद उत्तर प्रदेश के सीमाई जिले में बसपा के प्रभाव वाले समीकरण को साधेंगी।