सड़क पर शराब पीने से रोका तो मारा चाकू: इंदौर में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, पुलिस कर रही जांच – Indore News

1
सड़क पर शराब पीने से रोका तो मारा चाकू:  इंदौर में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, पुलिस कर रही जांच – Indore News

सड़क पर शराब पीने से रोका तो मारा चाकू: इंदौर में दोनों पक्षों के कई लोग घायल, पुलिस कर रही जांच – Indore News


इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने हथियार निकाल लिए और जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जनता क्वार्टर निवासी विनोद उर्फ पन्नू सिंह जादौन (48) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 31 मई की रात करीब 11 बजे वह सांची पॉइंट के सामने टहल रहा था। इसी दौरान उसने मंगू सरदार उर्फ राजदीप, जयेश संकट तथा उनके साथियों राहुल और नितिन को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते देखा। विनोद ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि यह रिहायशी इलाका है और यहां महिलाओं का आना-जाना रहता है, इसलिए सड़क पर शराब न पिएं। समझाइश के बाद शुरू हुआ विवाद विनोद के मुताबिक उसकी बात सुनकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जयेश संकट ने उसके साथ मारपीट की, जबकि मंगू सरदार ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। चाकू का वार विनोद के गले के बाईं ओर लगा, जिससे वह घायल हो गया। दूसरे पक्ष पर भी हुआ हमला घटना के बाद विवाद और बढ़ गया। पुलिस के अनुसार विनोद पक्ष के कुछ लोग भी हथियार लेकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि कालू मराठा, गोल्डी सरदार और विनोद उर्फ पन्नू जादौन ने मंगू सरदार पर चाकुओं से कई वार किए। हमले में मंगू सरदार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव हुए। वहीं जयेश संकट ने भी शिकायत में बताया कि कालू मराठा ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके बाएं पैर के घुटने के ऊपर चोट लगी और खून बहने लगा। पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश सूचना मिलने पर परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुछ लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News