संभल हादसा: पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर खराब: परिजन बोले- 800 रुपए देकर बर्फ मंगवाई, सुबह तक कोई भी डॉक्टर नहीं पहुंचा था – Sambhal News h3>
सनी गुप्ता, संभल13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में सड़क हादसे में दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद शवों को शुक्रवार रात 11 बजे गांव वहांपुर पट्टी में बने आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां एक पोस्टमार्टम हाउस बना हुआ है। लेकिन वहां अव्यवस्थाओं के कारण 13 घंटे तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साफ निर्देश हैं कि पर अब राज्यभर के पोस्टमार्टम हाउस में अधिकतम 4 घंटे के अंदर पोस्टमार्टम अनिवार्य रूप से पूरा किया जाएगा।
यहां कूलर-फ्रिज खराब है, पीने का पानी तक नहीं है- रामचंद्र
पोस्टमार्टम न होने से परिवार और गांव के लोगों में नाराजगी है। रिश्तेदार रामचंद्र ने बताया, हम लोग घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। लेकिन यहां पर कोई कुछ भी देखने वाला नहीं है। न एक भी कूलर है, न फ्रिज है और न ही बैठने की व्यवस्था है। रात में जब हम लोग यहां पहुंचे तो यहां कोई नहीं था।
बस एक चौकीदार था। उससे हम लोगों ने गेट खुलवाया। फिर खुद शवों को उठाकर अंदर रखा। जब हम लोगों ने चौकीदार से बात की तो वो बोला- भाई साहब, यहां लाइट ही नहीं है। कूलर-फ्रिज सब खराब पड़ा है। पीने का पानी तक नहीं है। चौकीदार को हम लोगों ने रात में बर्फ लाने के लिए पैसे दिए थे लेकिन वो भी नहीं लाया। वो बहुत ज्यादा शराब के नशे में था।
डीप फ्रीजर तक यहां के खराब हैं। रात तक शव ऐसे ही रखे रहे। सुबह बॉडी से जब बदबू आने लगी, तब हम लोग 800 रुपए की बर्फ खरीदे हैं। फिर शवों को उठाकर उस पर रखा है। सुबह तक कोई भी डॉक्टर मौके पर नहीं आया। 12 बजे पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हम लोगों को लाशें भी नहीं दी जा रही हैं- परिजन सविता
परिवार की सदस्य सविता देवी ने बताया, अंदर मेरे भांजी है, भांजा है लेकिन यहां कुछ भी कार्रवाई नहीं हो रही। रात की लाशें आई हुई हैं लेकिन पोस्टमार्टम ही नहीं किया। हम लोगों को लाशें भी नहीं दी जा रही हैं। बहुत लापरवाही हो रही है यहां पर, पैसा ले लिया 500 रुपए फिर भी काम नहीं कर रहे।
पुलिस पेपर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम शुरू हुआ- सीएमओ
इस मामले में सीएमओ डॉ. तरुण पाठक का कहना है, ऐसी कोई बात नहीं है, बर्फ पर कोई बॉडी नहीं रखी जाती है। फ्रीज में ही रखी जाती है। हम लोग पता कर रहे हैं रात में वहां कौन कर्मचारी था। वो हमारा आदमी नहीं है, हम लोग भी जानकारी निकाल रहे हैं। अगर ऐसी बात होगी तो तत्काल उसको जेल भेज देंगे।
बॉडी का पोस्टमार्टम सुबह 10 बजे शुरू हुआ है। अब तक 3 बॉडी का पोस्टमार्टम हो चुका है। पोस्टमार्टम में थोड़ा समय लगता है। पुलिस पेपर सुबह 10 बजे पहुंचा है, उसके बाद पोस्टमार्टम शुरू हो गए हैं। पुलिस पेपर आने के बाद ही पोस्टमार्टम होता है।
गांव के लोग रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
यहां पर डीप फ्रीजर खराब है- पोस्टमार्टम हाउस कर्मचारी
अव्यवस्थाओं के सवाल पर पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी रॉबिन यादव ने बताया, यहां पर डीप फ्रीजर खराब है। हालांकि वो कुछ ज्यादा बोलने से बच रहा था। वो बार-बार कह रहा था, आप अंदर जाकर बात कर लीजिए। मैं खुद नया हूं।
इस बारे में मैं डीएम से बात करूंगा- सपा विधायक राम खिलाड़ी
इस हादसे के बाद गुन्नौर से सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह घटना मेरे क्षेत्र की बहुत दुखद घटना है। यहां पर फ्रीजर भी खराब है। इस बारे में मैं डीएम से बात करूंगा। इस तरह की घटनाओं में तुरंत ही पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए। मैं सीएम से मृतकों को परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग करता हूं। ये बहुत गलत है कि पीड़ितों को ही यहां पर बर्फ लाना पड़ रहा है।
दूल्हे की मौत की खबर मिलने के बाद रोती-बिलखती दुल्हन।
दुल्हन हाथों की मेहंदी देखकर रात भर रोती रही
बता दें, संभल में शुक्रवार की शाम भीषण हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हा, उसकी भाभी समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे की सूचना पर शादी वाले घर में मातम छा गया। बारातियों के स्वागत की तैयारियों में लगे परिजन और रिश्तेदार मौके की ओर दौड़ पड़े।
दूल्हे की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन चीख पड़ी। वो अपने हाथों की मेहंदी देखकर रात भर रोती रही और बेसुध हो गई। परिवार की महिलाएं पहले खुद को संभालतीं फिर दुल्हन को ढांढस बंधाती दिखीं।
अब पढ़िए डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का पोस्टमार्टम पर दिया गया बयान-
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पोस्टमार्टम को अधिकतम चार घंटे में करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पोस्टमार्टम की नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। प्रदेश भर के पोस्टमार्टम हाउस में यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है।
ब्रजेश पाठक ने साफ कह दिया है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ऑनलाइन की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न हो। जिन जिलों में अधिक संख्या में पोस्टमार्टम हो रहे हैं। वहां सीएमओ दो या इससे अधिक डॉक्टरों की टीमें बनाएं। परिवार वालों को शव के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। सूर्यास्त के बाद भी नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाए।
यह खबर भी पढ़ें-
संभल में दूल्हे समेत 8 की मौत:हाथों की मेहंदी देख रातभर रोती रही दुल्हन,चाची बोलीं- एक कॉल से मची चीख पुकार
संभल में शुक्रवार की शाम एक बोलेरो बेकाबू होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। यहां पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News