Advertising
<

संभल में दो इंस्पेक्टर सहित 35 SI के ट्रांसफर: अपर्णा बंसल कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी, सत्यव्रत चौकी को नया इंचार्ज मिला – Sambhal News

0
संभल में दो इंस्पेक्टर सहित 35 SI के ट्रांसफर:  अपर्णा बंसल कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी, सत्यव्रत चौकी को नया इंचार्ज मिला – Sambhal News

संभल में दो इंस्पेक्टर सहित 35 SI के ट्रांसफर: अपर्णा बंसल कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी, सत्यव्रत चौकी को नया इंचार्ज मिला – Sambhal News


संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दो इंस्पेक्टर और 35 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नरेश पाल को संभल कोतवाली का अपराध निरीक्षक नियुक्त किया गया है। छह पुलिस चौकी प्रभारियों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है, जबकि अपर्णा बंसल को जिला कलेक्ट्रेट बहजोई पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सात उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न पुलिस चौकियों पर तैनाती मिली है। पुलिस चौकी भोलेश्वर के प्रभारी सचिन कुमार को पुलिस अधीक्षक का द्वितीय पीआरओ नियुक्त किया गया है। संभल कोतवाली क्षेत्र की सत्यव्रत पुलिस चौकी के प्रभारी आशीष तोमर को चौधरी साहब पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है,उनके स्थान पर पुलिस लाइन से विकास निर्वाल को सत्यव्रत चौकी का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। संभल कोतवाली की मंडी चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह को थाना कुढ़ फतेहगढ़ का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। थाना असमोली की मनौता चौकी प्रभारी राज सिंह को संभल कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। एसएसआई चंदौसी गिरीशपाल सिंह को थाना असमोली का एसएसआई बनाया गया है, जबकि थाना असमोली के एसएसआई नवीन कुमार शर्मा को थाना चंदौसी का नया एसएसआई बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात नरेंद्र कुमार को थाना नखासा का नया एसएसआई बनाया गया है। थाना रायसत्ती की भुलेश्वर पुलिस चौकी प्रभारी सचिन कुमार को थाना बहजोई का नया एसएसआई नियुक्त किया गया है। थाना बहजोई में तैनात देवेंद्र कुमार को थाना बबराला का नया एसएसआई बनाया गया है। थाना धनारी में तैनात अंकित कुमार को संभल कोतवाली की मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि तासिम अली को बहजोई से मंडी संभल चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दरोगा अंकित कुमार को थाना जुनावई से थाना कैलादेवी की ठाटी चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जितिन कुमार को थाना हजरतनगर गढ़ी की फतेहउल्लागंज पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना ऐंचोड़ा कंबोह में तैनात दरोगा अंकित कुमार को नखासा की देहपा चौकी, आटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार शर्मा को असमोली की मनौटा पुलिस चौकी और सोनू चौधरी को बनियाठेर से हटाकर रायसत्ती थाने की भोलेश्वर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। राहुल कुमार देशवाल को ऐंचौड़ा कंबोह से थाना कुढ़ फतेहगढ़ की रतनपुर पुलिस चौकी, सुनील कुमार को थाना धनारी की भिरावटी पुलिस चौकी से शहीद भगत सिंह पुलिस चौकी बहजोई, संजय सिंह को पुलिस लाइन से भिरावटी पुलिस चौकी भेजा है, जबकि दीपक कुमार को गुन्नौर की भोजपुर पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नवनीत कुमार राघव को राजपुरा की टी प्वाइंट पुलिस चौकी से हटाकर पतरिया पुलिस चौकी, दरोगा इमरान को थाना रायसत्ती से हटाकर थाना रजपुरा की कन्हऊआ पुलिस चौकी, जबकि पुलिस लाइन से दरोगा सतवीर सिंह को रजपुरा की देवराभूरा पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थाना कैलादेवी सौंधन पुलिस चौकी के प्रभारी रईस अहमद को टी प्वाइंट रजपुरा, थाना चंदौसी से राजवीर सिंह को चौकी प्रभारी आटा, जबकि चौकी कन्हऊआ से अमरेंद्र चौहान को चौकी अशोक नगर थाना बनियाठेर बनाकर भेजा गया है। राजकुमार को थाना हयातनगर की चंदायन पुलिस चौकी से हटाकर थाना कैलादेवी की सौंधन पुलिस चौकी जबकि मूला सिंह को कुढ़ फतेहगढ़ से थाना हयातनगर चंदायन पुलिस चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। गुरजिंदर कौर को कलेक्ट्रेट बहजोई से थाना गुन्नौर जबकि राज सिंह को मनौटा पुलिस चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना संभल बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात नरेंद्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नखासा बनाया है। इसके अलावा थाना कुढ़ फतेहगढ़ की रतनपुर पुलिस चौकी से अजय कुमार को थाना संभल पर भेजा गया है। गुन्नौर की भोजपुर पुलिस चौकी से विशांत कुमार व थाना बनियाठेर से रश्मी मलिक को थाना हजरतनगर गढ़ी पर तैनाती दी गई है। सुग्रीव सिंह को पुलिस लाइन से थाना चंदौसी, थाना बहजोई से अशोक कुमार शर्मा को न्यायालय सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निरीक्षक अपराध शाखा धर्मेंद्र यादव को प्रभारी सम्मन व वारंट हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News