संतकबीरनगर का संतबली हत्याकांड, SP–BJP आमने-सामने: अखिलेश ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाया, मदद का आश्वासन – Sant Kabir Nagar News

2
संतकबीरनगर का संतबली हत्याकांड, SP–BJP आमने-सामने:  अखिलेश ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाया, मदद का आश्वासन – Sant Kabir Nagar News

संतकबीरनगर का संतबली हत्याकांड, SP–BJP आमने-सामने: अखिलेश ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाया, मदद का आश्वासन – Sant Kabir Nagar News

देवी लाल गुप्ता| संतकबीर नगर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतबली यादव (फाइल फोटो)।

संतकबीर नगर में युवक की हत्या का मामला यादव और निषाद समाज के बीच जातीय संघर्ष का रूप ले रहा है। इस मामले को लेकर अब सपा और भाजपा एक दूसरे के आमने सामने आ गई हैं। इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश सिंह ने पीड़ित परिवार को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया है।

मेंहदावल थाना अंतर्गत अमरडोभा गांव में 7 दिन पहले आम तोड़ने के विवाद में 70 वर्षीय संतबली यादव की हत्या कर दी गई थी। हमलावर निषाद समाज के थे। समाजवार्दी पार्टी ने इस मामले को जातीय उत्पीड़न बताया है। वहीं निषाद पार्टी ने एसपी से मुलाकात कर मामले के निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

मेंहदावल थाना क्षेत्र के अमरडोभा गांव में 7 दिन पहले आम तोड़ने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। सिक्टौर और अमरडोभा गांव के बीच हुई हिंसक झड़प में 70 वर्षीय संतबली यादव की मौत हो गई थी।

घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। एक दिन पहले भी दोनों गांवों के बीच आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। यह मामला कुछ लोगों के हस्तक्षेप से सुलझ गया था। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शनिवार को दोनों गांव के लोग फिर आमने-सामने आ गए। इस बार झड़प में ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं। इस दौरान सिक्टौर निवासी संतबली यादव की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।

हिंसा में दूसरे पक्ष के 50 वर्षीय बनारसी यादव और उनके 30 वर्षीय पुत्र सोनू यादव के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष के 5 से अधिक लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

संजय निषाद के बेटे पहुंचे आरोपी के घर, SP से की मुलाकात पिछड़े वर्ग के प्रभावशाली नेता और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के पुत्र प्रवीण निषाद ने शुक्रवार को आरोपी पक्ष से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर निष्पक्ष जांच की मांग की और मामले को एकतरफा ना देखने की सलाह दी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किया हस्पक्षेप इस बीच समाजवादी पार्टी ने इस प्रकरण को जातीय उत्पीड़न से जोड़ते हुए सरकार पर हमला तेज कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक संतबली यादव के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मेंहदावल से पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडे को फोन कर पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाने की बात कही है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव जल्द ही मुलाकात कर परिजनों से संवाद करेंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News