श्रेयस-ईशान की BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी: पिछले साल बाहर कर दिया गया था; रोहित-विराट A-प्लस ग्रेड में बरकरार h3>
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अय्यर और किशन पिछले साल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2023-24) से बाहर किए गए थे।
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो गई है। पिछले साल दोनों को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर किया गया था।
वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा A+ में बरकरार रहेंगे। ये तीनों पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी A+ ग्रेड में बने रहेंगे।
अय्यर और किशन को बोर्ड के आदेश के बाद घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने पर किया गया था बाहर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर करने की सबसे बड़ी वजह घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलना था। बोर्ड ने आदेश दिया था कि नेशनल टीम में अगर खिलाड़ी शामिल नहीं है, तो उसे घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। बोर्ड के आदेश के बावजूद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन उस समय के बचे हुए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेला था।
बोर्ड की सूची में 34 खिलाड़ी
बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। वहीं ग्रेड A+ में पिछले साल की तहर चार खिलाड़ी ही हैं। ग्रेड A में 11 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। पिछली बार इस कैटगिरी में 6 खिलाड़ी थे। वहीं B में पिछली बार की तरह पांच खिलाड़ी और C में 19 खिलाड़ी हैं। पिछली बार 15 खिलाड़ी शामिल किए गए थे।
शार्दूल-अश्विन सहित पिछली लिस्ट के 5 खिलाड़ी बाहर इस लिस्ट में पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। जिसमें शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जीतेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान शामिल हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था।
ग्रेड
नंबर
खिलाड़ी
A+
1
रोहित शर्मा
2
विराट कोहली
3
जसप्रीत बुमराह
4
रवींद्र जडेजा
A
5
मोहम्मद सिराज
6
केएल राहुल
7
शुभमन गिल
8
हार्दिक पंड्या
9
मोहम्मद शमी
10
ऋषभपंत
B
11
सूर्यकुमार यादव
12
कुलदीप यादव
13
अक्षर पटेल
14
यशस्वी जायसवाल
15
श्रेयस अय्यर
C
16
रिंकू सिंह
17
तिलक वर्मा
18
ऋतुराज गायकवाड
19
शिवम दुबे
20
रवि बिश्नोई
21
वॉशिंगटन सुंदर
22
मुकेश कुमार
23
संजू सैमसन
24
अर्शदीप सिंह
25
प्रसिद्ध कृष्णा
26
रजत पाटीदार
27
ध्रुव जुरेल
28
सरफराज खान
29
नीतिश कुमार रेड्डी
30
ईशान किशन
31
अभिषेक शर्मा
32
आकाश दीप
33
वरुण चक्रवर्ती
34
हर्षित राणा
अभिषेक, नीतीश और वरुण पहली बार BCCI कॉन्ट्रैक्ट में शामिल
अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी और और वरुण चक्रवर्ती पहली बार BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुए हैं। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 9 विकेट लिए थे। नीतीश ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 2024-25 के खेले 12 टी-20 इंटरनेशनल में 200.48 की स्ट्राइक से 411 रन बनाए है।
ए प्लस कैटेगिरी वालों को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल ए प्लस वाले प्लेयर्स को 7 करोड़, ए को 5 करोड़, बी को 3 करोड़ और सी कैटेगरी में शामिल खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये मिलते हैं।
16 महिला खिलाड़ियों को दिया गया था सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला खिलाड़ियों के सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा पहल ही कर दी थी। 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 के लिए घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। पिछली बार 17 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया था। ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को बरकरार रखा गया था। पूरी खबर
खबर अपडेट की जा रही है…
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अय्यर और किशन पिछले साल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (2023-24) से बाहर किए गए थे।
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हो गई है। पिछले साल दोनों को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर किया गया था।
वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा A+ में बरकरार रहेंगे। ये तीनों पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह भी A+ ग्रेड में बने रहेंगे।
अय्यर और किशन को बोर्ड के आदेश के बाद घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देने पर किया गया था बाहर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर करने की सबसे बड़ी वजह घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलना था। बोर्ड ने आदेश दिया था कि नेशनल टीम में अगर खिलाड़ी शामिल नहीं है, तो उसे घरेलू क्रिकेट में खेलना चाहिए। बोर्ड के आदेश के बावजूद श्रेयस अय्यर और ईशान किशन उस समय के बचे हुए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेला था।
बोर्ड की सूची में 34 खिलाड़ी
बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था। वहीं ग्रेड A+ में पिछले साल की तहर चार खिलाड़ी ही हैं। ग्रेड A में 11 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। पिछली बार इस कैटगिरी में 6 खिलाड़ी थे। वहीं B में पिछली बार की तरह पांच खिलाड़ी और C में 19 खिलाड़ी हैं। पिछली बार 15 खिलाड़ी शामिल किए गए थे।
शार्दूल-अश्विन सहित पिछली लिस्ट के 5 खिलाड़ी बाहर इस लिस्ट में पिछले सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल 5 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। जिसमें शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जीतेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान शामिल हैं। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था।
ग्रेड |
नंबर |
खिलाड़ी |
A+ |
1 |
रोहित शर्मा |
2 |
विराट कोहली |
|
3 |
जसप्रीत बुमराह |
|
4 |
रवींद्र जडेजा |
|
A |
5 |
मोहम्मद सिराज |
6 |
केएल राहुल |
|
7 |
शुभमन गिल |
|
8 |
हार्दिक पंड्या |
|
9 |
मोहम्मद शमी |
|
10 |
ऋषभपंत |
|
B |
11 |
सूर्यकुमार यादव |
12 |
कुलदीप यादव |
|
13 |
अक्षर पटेल |
|
14 |
यशस्वी जायसवाल |
|
15 |
श्रेयस अय्यर |
|
C |
16 |
रिंकू सिंह |
17 |
तिलक वर्मा |
|
18 |
ऋतुराज गायकवाड |
|
19 |
शिवम दुबे |
|
20 |
रवि बिश्नोई |
|
21 |
वॉशिंगटन सुंदर |
|
22 |
मुकेश कुमार |
|
23 |
संजू सैमसन |
|
24 |
अर्शदीप सिंह |
|
25 |
प्रसिद्ध कृष्णा |
|
26 |
रजत पाटीदार |
|
27 |
ध्रुव जुरेल |
|
28 |
सरफराज खान |
|
29 |
नीतिश कुमार रेड्डी |
|
30 |
ईशान किशन |
|
31 |
अभिषेक शर्मा |
|
32 |
आकाश दीप |
|
33 |
वरुण चक्रवर्ती |
|
34 |
हर्षित राणा |