श्रीलंका के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड की हुई घोषणा, शनाका पर सस्पेंस से उठा पर्दा, स्टार हसरंगा हुए बाहर

3
श्रीलंका के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड की हुई घोषणा, शनाका पर सस्पेंस से उठा पर्दा, स्टार हसरंगा हुए बाहर


श्रीलंका के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड की हुई घोषणा, शनाका पर सस्पेंस से उठा पर्दा, स्टार हसरंगा हुए बाहर

ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका ने मंगलवार (26 सितंबर) को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय की घोषणा कर दी। एक खिलाड़ी को ट्रेविंग रिजर्व के रूप में जोड़ा गया है। दासुन शनाका वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कमान संभालेंगे। बता दें कि एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की करारी शिकस्त के बाद शनाका को कप्तान बनाए रखने को लेकर पिछले कुछ दिनों से सस्पेंस था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी ) आगामी वर्ल्ड कप में शनाका की जगह किसी और प्लेयर को कप्तान बना सकता है। वहीं, श्रीलंका को एक बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वनिंदु हसरंगा वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे। वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। 

हसरंगा के पिछले महीने लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के प्लेऑफ के दौरान जांघ में खिंचाव आ गया था। वह एलपीएल में 279 रन के साथ टॉप रन स्कोरर और 19 शिकार के संग लीडिंग विकेटटेकर थे।। इसके बाद, हसंराग को चोट के कारण एशिया कप से बाहर होना पड़ा था। एसएलसी को उम्मीद थी कि हसरंगा वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हसरंगा की अगर सर्जरी हुई तो वह कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं।

हसरंगा के बाहर होने के बावजूद श्रीलंका काफी संतुलित टीम लग रही है। पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस के कंधों पर शीर्ष क्रम की जिम्मेदारी होगी। मध्यक्रम में सदीरा समरविक्रमा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका और धनंजय डी सिल्वा हैं। शनाका, धनंजय, डुनिथ वेल्लालागे और असलांका ऑलराउंडर्स की भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, लाहिरू कुमारा और मथीशा पथिराना हैं। स्पिन आक्रमण की अगुवाई  महीश थीक्षणा करेंगे। उनका साथ वेल्लालागे और धनंजय जैसे खिलाड़ी देंगे।

वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होगा। श्रीलंका टीम अपने अभियान का आगाज 7 अक्टूबर को करेगी। श्रीलंका की पहली टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी। यह मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि श्रीलंका ने क्वालिफायर के जरिए वर्ल्ड कप में एंट्री की। श्रीलंका ने जून और जुलाई में जिम्बाब्वे में आयोजित वर्ल्ड कप क्वालिफायर में दमदार प्रदर्शन किया था।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, चरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डीसिल्वा, दुशन हेमंथा, महीश थीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। ट्रेवलिंग रिजर्व: चमिका करुणारत्ने।



Source link