श्रद्धा की चिट्ठी पढ़ तिलमिलाई कंगना रनौत, कहा- उसका ब्रेन वॉश हुआ, हर शब्द खून के घूंट जैसा h3>
दिल्ली में हुई श्रद्धा वॉल्कर की दर्दनाक हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। श्रद्धा की मौत के बाद हर एक इंसान यही सवाल कर रहा है कि आखिर इतनी निर्मम हत्या तो कोई किसी जानवर को भी नहीं दे सकता फिर कैसे उसके आशिक ने उसे इस कदर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रिएक्शन खुलकर दे रहे हैं। किसी के लिए भी इस बात पर चुप्पी साधे रहना सही नहीं है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने श्रद्धा केस में दिल कचोटने वाली बात कही है, जिसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
कंगना ने शेयर की श्रद्धा की चिट्ठी
श्रद्धा (Shraddha Walker) की चिट्ठी की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने (Kangana Ranaut) लिखा है, ‘यह वह चिट्ठी है, जो श्रद्धा ने 2020 में पुलिस से सहायता मांगते हुए लिखी थी। वह हमेशा उसे डराता था और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देता था। उसने लिखा है कि वह उसे ब्लैकमेल करता था लेकिन उसने ना जाने कैसे उसका ब्रेनवॉश कर दिया और अपने साथ दिल्ली ले गया। उसने उसे दुनिया से अलग कर दिया और काल्पनिक दुनिया में ले गया।’
श्रद्धा वॉल्कर लेटर
बदकिस्मती से औरत थी…
उन्होंने आगे लिखा है, ‘हम सभी को पता है कि ‘शादी का वादा’ करके ऐसा किया गया। वह कमजोर नही थीं। वह एक लड़की थी, जिसका जन्म इस दुनिया में जीने के लिए हुआ था लेकिन बदकिस्मती से उसके अंदर एक महिला का दिल था, जो घाव भरने वाली होती है। महिला, हमारी धरती की ही तरह ऐसी कोख होती है, जो किसी में भेदभाव नहीं करती। वह उन सभी को अपनाती है, भले ही वह उस लायक हों या ना हों।’
परियों में विश्वास रखती थी श्रद्धा
कंगना ने आगे लिखा, ‘वह परिकथा में विश्वास करती थी। वह यह मानती थी कि दुनिया को उसका प्यार चाहिए। वह देवी थी जिसके पास घावों को भरने की शक्तियां थीं। वह कमजोर नहीं थी, वह एक लड़की थी जो परियों की कहानी में जीती थी। वह परिकथा में अपने हीरो के भीतर छिपे राक्षसों से लड़ने की कोशिश कर रही थी। हम सभी जानते हैं कि प्यार हमें अभिभूत कर देता है। वह राक्षसों को मारने के लिए बहुत आगे चली गई थी लेकिन हीरो चाहता था कि राक्षस जीतें और यही हुआ।’
आहत हैं कंगना
कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगभग हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और अपनी आवाज उठाती हैं। कंगना का यह लम्बा पोस्ट बताता है कि इस केस को लेकर वह काफी गुस्सा हैं और वो श्रद्धा की मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश भी कर रही हैं।