शेखपुरा 01
h3>
ऐप पर पढ़ें
खेल प्राधिकरण का ही कमाल कि एशियन खेल में भारत सौ पदक पार
ताइक्वांडों का राज्य भर शेखपुरा में खुला सेंटर
चयनित 30 बच्चों को दिया जायेगा प्रशिक्षण
14 शेखपुरा 01
फीता काटकर ताइक्वांडों प्रशिक्षण केंद्र का एडीएम ने की शुरुआत
शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता
भारतीय खेल प्राधिकरण के अच्छे काम ही कमाल है कि एशियन खेल में भारत पहली दफा सौ पदक हासिल कर पाया है। खेल प्राधिकरण के द्वारा शेखपुरा में ताइक्वांडों का प्रशिक्षण केंद्र खोलना जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ये बातें एडीएम सियाराम सिंह ने मंगलवार को ताइक्वांडों खेल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत करते हुए कही। एडीएम सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने सामुहिक रुप से फीता काटकर केंद्र की शुरुआत की। एडीएम ने कहा कि खेलों इंडिया के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है। खेलों इंडिया की बदौलत ही आज छोटे जिला और कस्वों से कई होनहार खिलाड़ी सामने आ रहे है। वही जिला खेल पदाधिकारी धर्मराज कुमार ने कहा कि स्कूली गेम और अन्य प्रतियोगिताओं से देश आज खेल के क्षेत्र में भी अलग पहचान बना रहा है। आज से एक दशक पहले देश का सिर्फ क्रिकेट में ही दवदवा था पर आज सभी खेल में इंडिया का ग्रोथ हो रहा है। वही ताइक्वांडों संघ की प्रदेश अध्यक्ष शशिवाला भदानी ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण का ताइक्वांडों सेंटर शेखपुरा में खुलना जिला के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बिहार सरकार का भी ताइक्वांडों सेंटर एकलब्या सेंटर शहर के रामरायपुर में संचालित है। खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक शुसील कुमार ने बताया कि इस सेंटर में चयनित 30 खिलाड़ियों को लगातार आठ साल तक प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जायेगा। चयनित 30 खिलाड़ियों में 17 बालक और 13 बालिकाएं है। इस मौके पर एसडीओ संतीश रंजन, डीपीआरओ सौरव भारती, जिला ताइक्वांडों संघ के अध्यक्ष विश्वजीत कुमार, विवेक कुमार एवं खुश्वु कुमारी सहित बड़ी संख्या मंे ताइक्वांडों के खिलाड़ी मौजुद थे।
2 बाल दिवस पर बच्चों ने चाचा नेहरु को किया नमन
सरकारी स्कूलों में भी मनाया गया प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव
14 शेखपुरा 02
पंडित जवाहर लाल नेहरु के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण करते बच्चें
शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु का जन्मोत्सव बाल दिवस के रुप में मनाया गया। हलांकि चाचा नेहरु का जन्मोत्सव स्कूलों तक ही सिमटा रहा। सरकारी स्कूलों में अवकाश रहने के बाबजुद भी सभी स्कूलों को खोलकर चाचा नेहरु के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वही शहर के संस्कार पब्लिक स्कूल में भव्य समारोह का आयोजन कर चाचा नेहरु को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य बिनोद कुमार ने चाचा नेहरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के निर्माण में चाचा नेहरु का योगदान किसी से कम नहीं है। आजादी मिलने के बाद देश एक गरीब और कमजोर देश था और उस समय के हालात के अनुसार चाचा नेहरु का काम काफी शानदार रहा है। स्कूल के अन्य शिक्षकों के द्वारा भी चाचा नेहरु के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News