शेखपुरा और मधुबनी में एसवीयू का छापा: सुपौल के निलंबित सीओ प्रिंस की संपत्ति आय से 93% ज्यादा, पत्नी भी सीओ – Sheikhpura News

1
शेखपुरा और मधुबनी में एसवीयू का छापा:  सुपौल के निलंबित सीओ प्रिंस की संपत्ति आय से 93% ज्यादा, पत्नी भी सीओ – Sheikhpura News

शेखपुरा और मधुबनी में एसवीयू का छापा: सुपौल के निलंबित सीओ प्रिंस की संपत्ति आय से 93% ज्यादा, पत्नी भी सीओ – Sheikhpura News

निलंबित सीओ प्रिंस राज के ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी

स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने सुपौल के निलंबित सीओ प्रिंस राज के शेखपुरा और मधुबनी स्थित ठिकानों पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति को लेकर दर्ज मामले में बुधवार को यह छापेमारी हुई। सीओ की कुल संपत्ति का 93 प्रतिशत हिस्सा वैध आय से अधिक पाया गया है। प्रिंस रा

.

एसवीयू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति, महंगे वाहन और बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। सरकारी सेवा में रहते हुए सीओ ने गलत तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की, जो कि उनके वेतन एवं आय के अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में बहुत अधिक है।

पत्नी भी सीओ, शेखपुरा में भी छापेमारी

प्रिंस की पत्नी अंकु गुप्ता शेखपुरा के अरियरी प्रखंड की सीओ हैं। एसवीयू ने उनके यहां भी दबिश दी। छापेमारी के दौरान अंकु घर में 3 महीने के नवजात को छोड़ पड़ोसी के यहां छिप गईं। उसे चार घंटे बाद पकड़ लिया गया। टीम अंकु गुप्ता और उनके नवजात बच्चे को लेकर हजारीबाग रवाना हुई। हजारीबाग, अंकु गुप्ता का मायका है।

शेखपुरा में छापेमारी के दौरान प्रिंस राज आवास में मौजूद थे। विजिलेंस टीम ने अंकु गुप्ता के आवास से जमीन और निवेश संबंधी कई दस्तावेज के अलावा 35 हजार नगद जब्त किए हैं। एसवीयू ने प्रिंस राज के पैतृक आवास हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के झिटकी गांव में भी 5 घंटे तक छापेमारी की। घर की गहन तलाशी ली। कई दस्तावेज जब्त किए।

फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया, बीपीएससी में हुआ चयनित छापेमारी के दौरान पता चला कि प्रिंस राज का असल नाम धर्मेंद्र कुमार था। धर्मेंद्र ने सेकेंड डिवीजन से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। सेकेंड डिवीजन से पास छात्र आईटीआई के प्रवेश के लिए मान्य नहीं है, इसलिए नाम बदलकर उसने प्रिंस राज के नाम से दूसरा फर्जी प्रमाण बनवाया और इसका उपयोग कर बीपीएससी परीक्षा में चयनित हुए। वह 3 बार सदर अंचल के सीओ बने। इस तरह उसने करीब चार साल अपने जन्म तिथि का अवैध लाभ लिया। इस पर जांच चल रही है।

जानिए सीओ प्रिंस राज के निलंबित की वजह शेखपुरा में पत्नी सीओ अंकु गुप्ता के यहां छापेमारी के दौरान पति प्रिंस राज भी यहीं थे। सुपौल के एक आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव अनिल पांडेय ने उन्हें निलंबित किया था। प्रिंस राज पर बसबिट्टी और रामदत्तपट्टी में गैर मजरुआ आम भूमि के करीब 50 दाखिल-खारिज को मंजूरी देने का गंभीर आरोप था।

सीओ की अवैध कमाई के सबूत पत्नी के नाम बैक ऑफ इंडिया, हजारीबाग में लॉकर पैतृक गांव झिटकी, बेनीपट्‌टी, मधुबनी स्थित मकान। पत्नी अंकु गुप्ता सीओ,अरियरी, शेखपुरा बाजार में मकान। हजारीबाग में मकान, मधुबनी में निर्माणाधीन मकान। पत्नी के नाम पर कई मकान, बैंक खाते आदि मिले।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News