शिवपुरी में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की: राम और अंबेडकर को लेकर टिप्पणी, तीन थानों में FIR; IT एक्ट की धारा जोड़ी गई – Shivpuri News h3>
सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों और पोस्ट के बाद शिवपुरी जिले के तीन थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। शुक्रवार रात से शनिवार तक करैरा, फिजिकल और सीहोर थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हुए हैं।
.
इन पोस्टों से विभिन्न समुदायों की धार्मिक और जातीय भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 और संबंधित मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगवान राम के खिलाफ टिप्पणी पर मामला करैरा थाने में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता जसवंत सिंह गुर्जर की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि भगवान सिंह जाटव ने फेसबुक पर लिखा, “राम न तो भगवान हैं और न ही महापुरुष, वह तो ***** करने वाले थे।”
इसमें राम की तुलना बाबा साहब अंबेडकर से की गई और मूर्ति स्थापना पर आपत्ति जताई गई। शिकायत में इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए स्क्रीनशॉट के साथ FIR दर्ज कराई गई।
अंबेडकर का अपमान करने वाला वीडियो फिजिकल थाना क्षेत्र में सुरेंद्र राजे की शिकायत पर FIR दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि “दीपू ठाकुर” नाम की फेसबुक आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें एक युवक डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर पैर रखे दिख रहा है। इस वीडियो में अपमानजनक कैप्शन और कार्टून चेहरा जोड़ा गया था। पुलिस ने आरोपी दीपू परिहार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विवादित कार्टून पर केस सीहोर थाने में देवेंद्र उर्फ देवू गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई कि जवान सिंह जाटव ने फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में भगवान राम को डॉ. अंबेडकर द्वारा पीटते हुए दिखाया गया है। पोस्ट समता समाज सेवक समिति के नाम से की गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि यह पोस्ट हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। इस मामले में IT एक्ट की धारा 67A भी जोड़ी गई है।
लोगों से संयम बरतने की अपील तीनों मामलों में अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्ट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अफवाहों से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है।
