शिवपुरी में रोजगार की कमी, यहां टाइगर छोड़े जा रहे: जयवर्धन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पर की टिप्पणी; मोदी-शाह को भी घेरा – Shivpuri News

1
शिवपुरी में रोजगार की कमी, यहां टाइगर छोड़े जा रहे:  जयवर्धन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पर की टिप्पणी; मोदी-शाह को भी घेरा – Shivpuri News

शिवपुरी में रोजगार की कमी, यहां टाइगर छोड़े जा रहे: जयवर्धन सिंह ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया पर की टिप्पणी; मोदी-शाह को भी घेरा – Shivpuri News

शिवपुरी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में रोजगार की कमी हैं, इसके बावजूद रोजगार के अवसर को ना बढ़ाते हुए यहां टाइगर छोड़े जा

.

उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए कहा कि आजादी के बाद से 15 प्रधानमंत्री और अनेक गृहमंत्री रहे, लेकिन किसी ने भी बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी नहीं की। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दो महीने पहले संसद में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि, इससे देश की जनता में आक्रोश है।

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शिवपुरी पहुंचे थे। यहां उन्होंने 27 जनवरी को भारत रत्न बाबा साहब की जन्म स्थली महू इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

साथ ही आमजन से संविधान रचयिता के सम्मान में अधिक अधिक संख्या में महू पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अशोक सिंह सहित जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे थे।

मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्री और राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह शिवपुरी पहुंचे थे

शिवपुरी में रोजगार की कमी, यहां टाइगर छोड़े जा रहे

राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा-

यहां के नेताओं को जनता का दर्द समझ नहीं आता हैं। शिवपुरी-झांसी लिंक रोड़ इसका उदाहरण हैं। यहां कई वर्षों से यह सड़क खराब पड़ी हैं। जनता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। लेकिन, नेताओं को कोई परवाह नहीं हैं। शिवपुरी में रोजगार की कमी हैं। इसके बावजूद रोजगार के अवसर को ना बढ़ाते हुए टाइगर छोड़े जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व बनाने के लिए कई गांव खाली करवा लिए गए, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया।

QuoteImage

शिवपुरी में भाजपा तीन धड़ों में बटी

उन्होंने कहा कि शिवपुरी में भाजपा तीन धड़ों में बट चुकी है। यहां संगठन के लोगों और मूल भाजपाईयों को दरकिनार कर पैकेज पर आए पूर्व कांग्रेसी नेता जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया हैं। जबकि, जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाने पर करैरा विधायक रमेश खटीक ने विरोध किया था। इसके बावजूद नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई।

पीएम और गृहमंत्री पर बोला हमला

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा- इतिहास गवाह हैं कि, आजादी के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले 15 प्रधानमंत्री और रह चुके हैं। ना जाने कितने गृहमंत्री बने लेकिन अब तक किसी ने भी संविधान लिखने वाले बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर पर टिप्पणी नहीं की।

लेकिन, दो माह पहले भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब के खिलाफ टिप्पणी की गई। उनकी इस टिप्पणी से देश की जनता में आक्रोश हैं। आज भारत के संविधान के वजह से ही भारत मजबूत स्थिति में हैं। अन्य देश भी भारत के संविधान की तारीफ करते हैं। आज बाबा साहब के लिखे संविधान की वजह से देश का हर नागरिक सुरक्षित हैं।

भारत की राष्ट्र पटल पर अलग पहचान, यह संविधान की देन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान अलग अलग हो गए थे। लेकिन, पाकिस्तान के पास भारत जैसा संविधान नहीं था। इसके चलते आज पाकिस्तान की गिनती आतंकियों में होती हैं। जबकि भारत राष्ट्र पटल पर अपनी अलग पहचान रखता हैं। यह सब संविधान की देन हैं।

इधर, भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी हुई हैं। भाजपा के बड़े नेता ने चार सौ सीट आने पर संविधान को बदलने की बात कर दी थी। इसके बाद भी भाजपा लगातार संविधान को बदलने की बात को लेकर अलग अलग प्रयोग करती रहती हैं।

27 जनवरी को महू में होगी विशाल सभा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान को मानने वाली हैं। इसी के चलते 27 जनवरी को कांग्रेस भारत रत्न बाबा साहब की जन्म स्थली महू में विशाल सभा करने वाली हैं। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे। इसकी तैयारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हर जिलों में बैठक ली जा रही हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News