शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ चिपकी ये लड़की कौन है? ‘पठान’ से रिश्ता जान दंग रह जाएंगे

49
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ चिपकी ये लड़की कौन है? ‘पठान’ से रिश्ता जान दंग रह जाएंगे

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ चिपकी ये लड़की कौन है? ‘पठान’ से रिश्ता जान दंग रह जाएंगे

‘पठान’ उर्फ शाहरुख खान इन दिनों चर्चा में हैं। वहीं, उनके बच्चे भी लाइमलाइट बटोर रहे हैं। सुहाना खान और आर्यन खान जहां मूवी की स्क्रीनिंग में दिखाई दिए थे। अब ये दोनों तो साथ नहीं दिखे हैं लेकिन सुहाना के साथ कोई एक छोरी जरूर नजर आई है। ‘द आर्चीज’ एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं और उनके साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। वो हसीन बाला आखिर हैं कौन? आइए बताते हैं।

सुहाना खान (Suhana Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दो फोटो शेयर की। एक बचपन की और एक अभी की। ब्लैक एंड व्हाइट में सुहाना के गाल पर जो किस कर रही है, वही लड़की दूसरी फोटो में एक्ट्रेस संग सेल्फी ले रही है। सुहाना अक्सर इनके साथ दिखाई भी देती हैं। खूब सारी फोटोज भी शेयर करती हैं। अब इनके बर्थडे पर भी उन्होंने इस अंदाज में उनको बधाई दी है।

Shahrukh Khan: कौन थी शाहरुख खान की पहली गर्लफ्रेंड? पठान के लिए कितनी ली है फीस! सुनिए खुद किंग खान की जुबानी

कौन हैं सुहाना खान की ये पक्की दोस्त?

जहां सुहाना खान इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान (Gauri Khan) की बेटी हैं। वहीं उस लड़की का नाम आलिया छिब्बा है और वह गौरी खान के भाई विकरांत छिब्बा की बेटी हैं। सुहाना खान ने मंगलवार 17 जनवरी को एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह आलिया के साथ दिखाई दे रही हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसा रही हैं।

Suhana Khan: अगस्‍त्‍या नंदा को डेट कर रही हैं शाहरुख की लाडली सुहाना? अमिताभ के नाती ने फैमिली से मिलवाया

आलिया छिब्बा आखिर हैं कौन?

इंस्टाग्राम स्टोरी में सुहाना ने आलिया छिब्बा के साथ फोटो शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस ने फ्लोरल टॉप और ब्लू डेनिम पहनी है और मुस्कुराते हुए शीशे की तरह पोज दे रही हैं। वहीं आलिया ने फोन पकड़ा है और वह फोटो क्लिक कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की बधाई। आई लव यू। साथ ही उन्होंने आलिया छिब्बा को टैग किया है।

suhana khan

सुहाना खान का पोस्ट।

Sadia Khan: आर्यन खान संग रिलेशनशिप पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान का खुलासा, बताई तस्वीर के पीछे की सच्चाई

आलिया छिब्बा और शाहरुख खान का रिश्ता

बता दें कि सुहाना और आलिया दोनों फैमिली फंक्शन्स, हॉलीडे और पार्टियों के दौरान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 2020 में सुहाना के साथ आलिया भी IPL के लिए दुबई गई थीं। शाहरुख खान और आलिया के रिश्ते की बात करें तो वह फूफा लगते हैं। गौरी खान बुआ लगती हैं। वहीं विक्रांत छिब्बा सुहाना के मामा लगते हैं। आलिया उनकी ममेरी बहन लगती हैं।