शाहजहांपुर में मनोनीत और निर्वाचित पार्षद में विवाद: मंत्री से शिकायत की बात कही, मनोनीत पार्षद बोलीं- कहे देना, ये भी तो मंत्री के वोटर हैं – Shahjahanpur News h3>
शाहजहांपुर में एक सरकार द्वारा मनोनीत और एक निर्वाचित पार्षद पति के बीच विवाद सामने आया है। यह घटना वार्ड नंबर 30 के मोहल्ला बिजलीपुरा में दो दिन पहले हुई, जहां मनोनीत पार्षद अल्पना श्रीवास्तव के पहुंचने पर निर्वाचित पार्षद के पति ने आपत्ति जताई। इस प्रकरण का एक 1 मिनट 4 सेकंड का वीडियो गुरूवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मनोनीत पार्षद अल्पना श्रीवास्तव मोहल्ला बिजलीपुरा में स्थानीय लोगों से बातचीत कर रही थी और उन्होंने सफाई नायक को मौके पर बुलाया था। इसी दौरान, वार्ड नंबर 30 के निर्वाचित पार्षद के पति दिलीप गुप्ता को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंच गए। दिलीप गुप्ता ने अल्पना श्रीवास्तव के वार्ड में आने का विरोध करते हुए कहा कि वह उनके वार्ड में दखल दे रही हैं और इसकी शिकायत मंत्री से की जाएगी। इस पर अल्पना श्रीवास्तव ने जवाब दिया कि शिकायत कर दें, क्योंकि ये लोग भी मंत्री के ही वोटर हैं। मनोनीत पार्षद अल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें वार्ड से शिकायत मिली थी, जिसके बाद वह स्वच्छता संबंधी कार्य के लिए वहां गई थीं। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर हैं और उनका काम स्वच्छता को बढ़ावा देना है। अल्पना श्रीवास्तव के अनुसार, बिजलीपुरा उनका भी वार्ड लगता है और उनके पास कुल 64 वार्डों की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वार्ड से समस्या आने पर वह जाएंगी और उनका उद्देश्य केवल स्वच्छता सुनिश्चित करना है, जैसे बंद नालियों को साफ कराना। वहीं, वार्ड नंबर 30 के निर्वाचित पार्षद पति दिलीप गुप्ता ने मनोनीत पार्षद अल्पना श्रीवास्तव की उपस्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अल्पना श्रीवास्तव ने अभी शपथ नहीं ली है और वह केवल मनोनीत पार्षद हैं। दिलीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें पहले सूचना मिली थी कि महापौर और नगर आयुक्त मौके पर हैं, लेकिन वहां पहुंचने पर दोनों नहीं मिले। उन्होंने अल्पना श्रीवास्तव के ‘स्वच्छता प्रभारी’ के पद पर भी आपत्ति जताई और कहा कि पार्षद बनने के बाद वह इस पद पर कैसे रह सकती हैं। दिलीप गुप्ता के अनुसार, उनके सफाई नायक ने उन्हें फोन कर मैडम के आने की सूचना दी थी। हम फौरन पहुंच गए। सफाइ नायक को वो हड़का रही थीं। जब हमने सफाई नायक को अलग हटाया तो उन्होंने हमसे कहा कि कोने में लेजाकर क्या बात कर रहे हो? तब हमने उस समय कहा था कि इसकी शिकायत मंत्री से करेंगे।
अल्पना श्रीवास्तव – हम यहां जनता से पूछ रहे हैं, अल्पना ने पार्षद पति से कहा कि यही बात करो न
पार्षद पति – आप मेरे वार्ड में, हम ये मंत्री को बताएंगे।
अल्पना – बता देना तुम, वार्ड का क्या मतलब है, मंत्री जी के ये भी वोटर हैं। लोगों से मुखातिब होकर कहा – वोट नही देते हो मंत्री जी को क्या? वोट देते हो कि नही देते हो? ये कोई बात थोड़ी न हुई।
