शादी के 15वें दिन कारोबारी पति की हत्या कराई: मुंह दिखाई में मिली रकम से सुपारी दी; शादी से पहले कर ली थी मर्डर की प्लानिंग – Auraiya News h3>
औरैया6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
औरैया में शादी के 15वें दिन ही दुल्हन ने अपने पति की हत्या करा दी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर किलर को 2 लाख की सुपारी दी। दुल्हन ने मुंह दिखाई में मिले रुपए और गहने बेचकर एक लाख रुपए किलर को एडवांस भी दिए। पुलिस ने सोमवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
आरोपी पत्नी प्रगति यादव, उसके प्रेमी अनुराग यादव और सुपारी किलर रामजी नागर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस जब मास्टरमाइंड दुल्हन को मीडिया के सामने लाई तो वह कभी साड़ी के पल्लू से मुंह छिपाती तो कभी मुंह नीचे कर लेती थी। प्रेमी के चेहरे पर कोई मलाल नहीं था।
SP अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दूल्हन ने शादी से पहले ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का प्लान बना लिया था। पूछताछ में स्वीकार किया कि घर वालों ने बिना मर्जी के शादी करा दी। हम लोगों को मिलने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए हत्या कर दी।
पूछताछ में यह भी पता चला कि प्रगति की प्लानिंग थी कि विधवा होने के बाद वह पति की करोड़ों की प्रापर्टी पर कब्जा कर लेगी। जबकि प्रेमी के साथ जिंदगी बिताएगी।
अब विस्तार से पढ़िए…
यह आरोपी पत्नी प्रगति है, जिसने अपने पति की हत्या करवाई।
पहले 19 मार्च की वारदात जानिए… औरेया में दिबियापुर के सेहुद मंदिर के पास रहने वाले दिलीप (21) की 5 मार्च को फफूंद की रहने वाली प्रगति से शादी हुई थी। दिलीप का परिवार करोड़पति है। परिवार में कई हाइड्रा और क्रेन हैं। परिवार की एसएस यादव क्रेन सर्विस के नाम से दुकान है। दिलीप कन्नौज के उमर्द के पास शाह नगर में हाइड्रा लेकर गया था।
19 मार्च को दिलीप काम से वापस लौट रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे दिलीप ने बड़े भाई संदीप को घर आने की सूचना दी। सहार थाना क्षेत्र के पास एक होटल पर रुके दिलीप को कुछ बाइक सवार युवक मिले। उन्होंने खाई में फंसी कार को हाइड्रा से निकालने के बहाने दिलीप को अपने साथ ले गए।
इसके बाद दिलीप होटल नहीं लौटा। होटल से लगभग 7 किलोमीटर दूर पलिया गांव के पास ग्रामीणों को वह गंभीर हालत में मिला। अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 दिन जिंदगी-मौत से जूझने के बाद 21 मार्च को दिलीप की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अंतिम संस्कार मैनपुरी के भोगांव में किया गया।
सिर से निकली थी 315 बोर की बुलेट दिलीप के शव का पोस्टमॉर्टम पुलिस ने कराया। उसके शरीर में 9 गंभीर चोट के निशान मिले, जो किसी धारदार हथियार के थे। सिर के पीछे 315 बोर के तमंचे से गोली मारी गई थी। पोस्टमॉर्टम करने पर 315 बोर की बुलेट निकली।
इस हालत में व्यापारी का शव मिला था। सिर के पीछे गोली मारी गई थी।
5 दिन ससुराल में रही, होली पर मायके गई, फिर मौत पर लौटी 5 मार्च को शादी के बाद 6 मार्च को प्रगति यादव मायके से विदा होकर ससुराल आई थी। 10 मार्च को वह होली मनाने के लिए अपने मायके फफूंद चली गई। 21 मार्च को पति की मौत होने पर प्रगति ससुराल आ गई। इसके बाद से ससुराल में ही रह रही थी। इस दौरान ससुराल वालों को जरा भी शक नहीं हुआ कि पति की हत्या इसी ने करवाई है।
व्हाट्सऐप कॉल पर रची हत्या की साजिश..ताकि पकड़ी न जाए दिलीप की हत्या को हादसे का रूप देने के लिए प्रगति और अनुराग ने फिल्मी ट्रिक अपनाई। हत्या की पूरी योजना व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल पर बनाई। प्रगति ने दिलीप की लोकेशन बताने के लिए अनुराग को मैसेज किया। अनुराग ने शूटरों से भी इसी तरीके से संपर्क किया।
शादी के बाद प्रगति को प्रेमी से दूर रहना बर्दाश्त नहीं हुआ। चौथी की रस्म पर जब वह मायके पहुंची तो उसने पति की हत्या की सुपारी देने का प्लान प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर बनाया। अनुराग सीधे हत्या नहीं करना चाहता था। इसलिए उसने शूटर की तलाश शुरू की। एक परिचित की मदद से उसकी मुलाकात गैंगस्टर एक्ट में जेल से छूटे रामजी नागर उर्फ चौधरी से हुई।
12 मार्च को अनुराग की शूटर राजमी नागर से मुलाकात हुई। इसमें दो लाख रुपए में हत्या का सौदा तय हुआ। पुलिस ने बताया कि रामजी के खिलाफ पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने दो लाख रुपए में सुपारी ले ली।
यह फोटो मृतक दिलीप और उसकी पत्नी शादी के समय की है।
10 मार्च को मायके, 17 को होटल में प्रेमी से मुलाकात दिलीप के पिता सुमेर सिंह का क्रेन का बड़ा बिजनेस है। शादी के बाद प्रगति नगला-दीपा ससुराल आई। लेकिन 10 मार्च को चौथी की रस्म में मायके चली गई। 17 मार्च को प्रगति और प्रेमी अनुराग के बीच औरैया के हाईवे स्थित होटल में मुलाकात की। पुलिस को अनुराग के मोबाइल से दोनों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी मिली हैं।
ये दिलीप का घर है।
पति करोड़पति कारोबारी था, प्रेमी ट्रैक्टर चलाता है प्रगति और अनुराग का घर फफूंद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दखलीपुर और पीपरपुर की सीमा पर है। अनुराग ट्रैक्टर चलाता था और पहले भी कई विवादों में फंस चुका था। छह महीने पहले जमीन के विवाद में उसके भाई को गोली लगी थी। जबकि प्रगति का पति दिलीप करोड़पति कारोबारी था। परिवार के नाम 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। पूरे इलाके में क्रेन और हाइड्रा का कारोबार दिलीप के परिवार के पास था।
अब पुलिस का खुलासा पढ़िए…
अमीर बनने को अपने जीजा के भाई से की थी शादी SP अभिजीत आर शंकर ने बताया, दुल्हन प्रगति की बहन पारुल की शादी मैनपुरी निवासी संदीप से हुईं थी। संदीप की दिबियापुर में क्रेन सर्विस की दुकान है। करोड़पति परिवार में शादी होने से पारुल काफी खुश थी। इसलिए परिजनों ने संदीप के भाई दिलीप से छोटी बेटी प्रगति की भी शादी तय कर दी। प्रगति और गांव के रहने वाले अनुराग के बीच 4 साल से अवैध संबंध थे। जब शादी तय होने की बात अनुराग को पता चली तो उसने विरोध किया। लेकिन प्रगति ने भरोसा दिया कि शादी के बाद दिलीप की हत्या कर देंगे। उसकी करोड़ों की संपत्ति अपने नाम हो जाएगी। फिर दोनों ऐश से रहेंगे।
5 मार्च को प्रगति और दिलीप की शादी हो गई। प्रगति अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी। इसलिए वह नाखुश थी। उसने दिलीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। अनुराग को भी राजी कर लिया। अनुराग ने अपने परिचित सुपारी किलर रामजी नागर से 2 लाख रुपए में सौदा किया। इसमें प्रगति ने 1 लाख रुपए एडवांस दिए। बाकी पैसे बाद में देने का वादा किया था।
कैसे पत्नी तक पहुंची पुलिस? जिस जगह पर दिलीप मरणासन्न हालत में मिला था, उसके सात किमी एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने चेक किया। दिलीप अज्ञात लोगों के साथ बाइक पर जाते दिखा। फुटेज से बाइक सवार युवकों की पहचान हुई। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ और दिलीप की पत्नी प्रगति ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एसपी बोले- दुल्हन को उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया SP अभिजीत आर शंकर ने बताया, आज, सोमवार को थाना सहार और स्वाट टीम ने हरपुरा मोड़ पर दबिश दी। आरोपी रामजी नागर और अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। वहीं, आरोपी दुल्हन प्रगति को उसके ससुराल मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला दीपा गांव से गिरफ्तार किया गया।
बड़े भाई संदीप ने बताया- दिलीप ने घर आने की सूचना दी थी। लेकिन उसके बाद नहीं आया।
मेरे भाई की क्या गलती थी, जो उसे मौत के घाट उतार दिया दिलीप की हत्या में पत्नी प्रगति का नाम सामने आने के बाद घर में मातम पसर गया। पिता सुमेर सिंह, भाई संदीप और परिवार के अन्य लोग बिलख उठे। संदीप ने कहा- हमने सोचा था कि साली से शादी करवाई है तो कोई दिक्कत नहीं होगी। उसकी सहमति से शादी करवाई, लेकिन उसने मेरे भाई को ही मार डाला। —————————————–
इस खबर को भी पढ़ें…
सौरभ को 13 की उम्र में मुस्कान से प्यार हुआ:2 बार घर से भागे, तीसरी बार शादी करके लौटे, मां बोली- उसे बेटी माना था
मेरठ में पत्नी और उसके प्रेमी ने सौरभ राजपूत की हत्या कर बॉडी को 4 टुकड़ों में काट दिया। इस लव स्टोरी और कत्ल ने सबको चौंका दिया। सौरभ का परिवार नहीं चाहता था कि वह मुस्कान से शादी करे। दोनों 3 बार घर छोड़कर भागे। फिर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली। (पूरी खबर पढ़िए)
खबरें और भी हैं…
देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News