Advertising
<

शाजापुर में रंगपंचमी का महाउत्सव, फाग यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: राजवाड़ा की तर्ज पर बस स्टैंड पर बरसा रंग; अनोखी वेशभूषा में नजर आए हुरियारे – shajapur (MP) News

3
शाजापुर में रंगपंचमी का महाउत्सव, फाग यात्रा में उमड़ा जनसैलाब:  राजवाड़ा की तर्ज पर बस स्टैंड पर बरसा रंग; अनोखी वेशभूषा में नजर आए हुरियारे – shajapur (MP) News

शाजापुर में रंगपंचमी का महाउत्सव, फाग यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: राजवाड़ा की तर्ज पर बस स्टैंड पर बरसा रंग; अनोखी वेशभूषा में नजर आए हुरियारे – shajapur (MP) News


शाजापुर में रविवार को रंगपंचमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य चौक-चौराहों से लेकर गलियों तक पूरा शाजापुर सतरंगी रंगों में सराबोर नजर आया। दोपहर में निकली भव्य फाग यात्रा ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने शिरकत की। आजाद चौक से शुरू हुई फाग यात्रा रंगोत्सव का मुख्य आकर्षण दोपहर करीब 1 बजे आजाद चौक से शुरू हुई फाग यात्रा रही। यह यात्रा छोटा चौक, सोमवारिया, मगरिया चौराहा, काछीवाड़ा और टेंशन चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों से होती हुई स्वर्गीय चांदमलजी राम बस स्टैंड पर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर डीजे और बैंड की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए, जबकि नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और टैंकरों से पानी की बौछारें कर वातावरण को खुशनुमा बना दिया गया। अनोखी वेशभूषा और उल्लास के रंग दिखे फाग यात्रा में हुरियारों का अलग ही अंदाज देखने को मिला। कोई जानवरों के मास्क पहने था, तो कोई शरीर पर बोरी लपेटे और हाथों में झाड़ू, बाल्टी या छाता लेकर मस्ती में डूबा था। घरों की छतों से महिलाओं और बच्चों ने पिचकारियों और गुब्बारों से रंगों की बौछार की। रास्ते भर लोगों ने हुरियारों का स्वागत आलूबड़े और लस्सी खिलाकर किया, जिससे आपसी भाईचारे की मिसाल पेश हुई। बस स्टैंड पर दिखा ‘मिनी राजवाड़ा’ जैसा नजारा समापन स्थल यानी बस स्टैंड परिसर में नजारा इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़ा जैसा ऐतिहासिक रहा। यहाँ हजारों लोगों पर एक साथ पानी की बौछारें और गुलाल उड़ाया गया, जिससे पूरा आसमान रंगीन हो गया। हुरियारों के उत्साह ने यहाँ समां बांध दिया और घंटों तक लोग मस्ती में डूबे रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। नई सड़क, आजाद चौक और टेंशन चौराहा सहित सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थीं, जिससे पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News