वेस्ट UP में सबसे अधिक एटा में हुई बारिश: सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में महोबा दूसरे नंबर पर, सबसे कम बारिश शामली में हुई – Agra News

0
वेस्ट UP में सबसे अधिक एटा में हुई बारिश:  सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में महोबा दूसरे नंबर पर, सबसे कम बारिश शामली में हुई – Agra News

वेस्ट UP में सबसे अधिक एटा में हुई बारिश: सबसे अधिक बारिश वाले जिलों में महोबा दूसरे नंबर पर, सबसे कम बारिश शामली में हुई – Agra News

आगरा में बारिश का आनंद लेता बच्चा।

इस बार झमाझम बारिश हुई है। 1 जून से 10 अगस्त तक वेस्ट UP में सामान्य से 33% अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे अधिक बारिश आगरा मंडल के एटा जिले में हुई है। यहां इस समयावधि में सामान्य से 112% बारिश हो चुकी है। दूसरे नंबर पर महोबा जिला है।

.

महोबा में 111% बारिश हुई। जबकि वेस्ट UP में सबसे कम बारिश शामली हुई है। एक तरफ जहां अधिक बारिश से कई शहर जलमग्न हो गए वहीं, शामली में सामान्य से भी 68% कम बारिश हुई है। सबसे कम बारिश वाले जिलों में दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर है। यहां भी सामान्य से 64% कम बारिश हुई।

अब विस्तार से जानते हैं… भारत मौसम विज्ञान विभाग ऐसे तो देश के अधिकांश जिलों में मौसम की निगरानी करता है। वहीं, वेस्ट UP के 33 जिलों में मौसम के हर बदलाव पर नजर रखता है। इसके अनुसार, 1 जून से 10 अगस्त के बीच वेस्ट UP के इन 33 जिलों में सामान्य से 33% अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार-इस समयावधि में बारिश का औसत 393.4 एमएम है। जबकि वेस्ट UP में 522.2 एमएम बारिश हो चुकी है।

वेस्ट UP के टॉप 10 बारिश वाले जिले

क्रम जिला बारिश हुई औसत बारिश %
1. एटा 607.5 MM 268.4 MM 112%
2. महोबा 709.0 MM 335.9 MM 111%
3. हमीरपुर 771.9 MM 398.8 MM 94%
4. ललितपुर 915.9 MM 490.8 MM 87%
5. संभल 712.3 MM 385.2 MM 85%
6. फिरोजाबाद 596.4 MM 326.0 MM 83%
7. बिजनौर 958.7 MM 545.8 MM 76%
8. औरैया 455.0 MM 297.1 MM 53%
9. कासगंज 554.7 MM 367.4 MM 51%
9. मुजफ्फरनगर 595.3 MM 394.1 MM 51%
10. जालौन 541.5 MM 371.8 MM 46%

ऐसे भी जिले, जहां सामान्य से कम रही बारिश…

एक तरफ जहां अधिक बारिश से कई जिलों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। अधिक बारिश की वजह से कहीं जर्जर मकान गिर गए तो कहीं सड़क धंस गई। वहीं, कई जिलों में सामान्य से कभी कम बारिश रही। इसमें पहले नंबर शामली जिला है।

1 जून से 10 अगस्त के बीच शामली में -68% बारिश रही। इस समयावधि में इस जिले में बारिश का औसत 321.8 एमएम है। इसके सापेक्ष यहां 102.7 एमएम बारिश हुई। दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर जिला है। यहां सामान्य से -64% बारिश रही।

इस समयावधि में यहां का औसत 266 एमएम है। इसके सापेक्ष सिर्फ 95.2 एमएम ही बारिश हुई। है। सबसे कम बारिश में तीसरे नंबर वेस्ट UP का गाजियाबाद जिला है। यहां भी औसत से -59% बारिश हुई है। यहां औसत 268.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। जबकि यहां सिर्फ 111.1 एमएम ही बारिश हुई है।

कई जिलों में कई घंटे तक लगातार बारिश हुई है।

देखें उन जिलों की स्थिति, जहां औसत से भी कम बारिश हुई…

जिला बारिश हुई औसत बारिश %
शामली 102.7 MM 321.8 MM -68 %
गौतमबुद्ध नगर 95.2 MM 266.0 MM -64 %
गाजियाबाद 111.1 MM 268.3 MM -59 %
पीलीभीत 229.6 MM 501.0 MM -54 %
हापुड़ 246.0 MM 384.4 MM -36 %
शाहजहांपुर 399.5 MM 457.5 MM -13 %
अमरोहा 444.9 MM 478.8 MM -7 %

आगरा 11 नंबर पर बारिश के मामले में वेस्ट UP में आगार 11 नंबर है। यहां 43% बारिश हुई। 1 जून से 10 अगस्त के बीच यहां का औसत 308.8 एमएम था। जबकि यहां 443 एमएम बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News