वेस्टइंडीज को जीत के लिए 419 रन चाहिए: दूसरी इनिंग में बिना विकेट गंवाए 43 रन बनाए; न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 306 रन पर घोषित की h3>
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैकब डबी ने पहली पारी में 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच जीतने के लिए वेस्टइंडीज को 419 रन का लक्ष्य मिला है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं।
वेस्टइंडीज की ओर से ब्रेंडन किंग और जॉन कैंपबेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। किंग 37 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कैंपबेल उनका साथ दे रहे हैं।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 306 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी। टीम के लिए टॉम लाथम ने 101 रन और डेवोन कॉन्वे ने 100 रन की शतकीय पारियां खेलीं। केन विलियमसन 40 रन और रचिन रवींद्र 46 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Advertising
पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 575 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 420 रन पर ऑलआउट हो गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बना लिए थे। कावेम हॉज 109 रन बनाकर नाबाद थे।
चौथे दिन एंडरसन फिलिप 386 के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों में 4 रन बनाए। हॉज ने एक छोर संभाले रखा और अंततः 123 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला और पूरी टीम 420 रन पर सिमट गई।
तीसरे दिन कावेम हॉज का शतक
तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए 110 रन से आगे खेलते हुए 6 विकेट पर 381 रन बनाए थे। जॉन कैंपबेल 45 रन, वहीं, ब्रैंडन किंग ने 63 रन बनाए। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद कावेम हॉज ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए टेविन इमलाच के साथ 127 गेंदों में 66 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए एलिक अथानाजे के साथ 98 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। पांचवें विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स के साथ 138 गेंदों में 81 रन की अहम साझेदारी निभाई।
दूसरे दिन कॉन्वे ने करियर का छठ शतक बनाया
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से की। उस समय क्रीज पर डेवोन कॉन्वे 178 रन और जैकब डफी 9 रन बनाकर मौजूद थे। कॉन्वे ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 367 गेंदों पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक भी रहा। केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। पूरी खबर
पहले दिन लैथम की सेंचुरी
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। कीवियों ने गुरुवार को मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 334 रन बना डाले हैं। डेवोन कॉन्वे 178 रन पर नाबाद लौटे। जबकि नाइट वॉचमैन जैकब डफी 9 रन पर नाबाद हैं। कप्तान टॉम लैथम 137 रन बनाकर आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…