वीकेएसयू : पीजी एडमिशन की प्रवेश परीक्षा आज, केंद्रों पर लगा रहेगा जैमर h3>
कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर विवि ने केन्द्राधीक्षकों को जारी किया है गाइड लाइन पहली दफा पीजी में एडमिशन को ले आयोजित की जा रही है प्रवेश परीक्षा चारों जिला में बनाये गये है केंद्र, 14 हजार 595 अभ्यर्थी होंगे शामिल आरा,निज प्रतिनिधि। बिहार में पहली बार पटना विवि को छोड़कर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिला प्रवेश परीक्षा परीक्षा के आधार पर ली जा रही है। पहली दफा आयोजित प्रवेश परीक्षा को ले विवि ने तैयारी पूरी कर ली है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को ले विवि ने सभी केन्द्राधीक्षकों को गाइड लाइन जारी किया है। पीजी एडमिशन की पात्रता परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संचालित करने को ले सभी केंद्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद केन्द्रोंने जैमर लगा दिया है। सोमवार को सभी केंद्रों पर सीट प्लानिंग को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा की वीडियोग्राफी भी होगी। परीक्षार्थियों के परीक्षा हॉल में मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पाबंदी है। गहन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को इंट्री मिलेगी। इसके लिए व्यापक प्रबंध केंद्र द्वारा किया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो केके सिंह ने बताया कि साढ़े दस बजे तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा 11 बजे से 12 तक और दूसरी पाली की परीक्षा सवा बारह बजे से सवा दो बजे तक होगी। इस बीच में कोई परीक्षार्थी बाहर नहीं निकलेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ अनवर इमाम ने बताया कि परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र और ओएमआर जमा कर लिया जायेगा। वीक्षक इस बात का ध्यान रखेंगे कि जहां ओएमआर के बारकोड से कोई अभ्यर्थी छेड़छाड़ नहीं करें।सभी केंद्रों पर आब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पीजी परीक्षा को ले बनाये गये है 19 केंद्र प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों में 14 हजार 595 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर जिलावार केंद्र बनाया गया है। आरा में एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, महिला कॉलेज, अल-हफीज कॉलेज, डीके कारमेल जीरो माईल और तपेश्वर सिंह इंदू महिला कॉलेज, बक्सर में एमवी कॉलेज, सुमित्रा महिला कॉलेज और एलबीटी कॉलेज बक्सर, रोहतास में एसपी जैन कॉलेज सासाराम, रोहतास महिला कॉलेज,शेरशाह कॉलेज सासाराम, जेएलएन कॉलेज डेहरी-ऑन-सोन, श्री शंकर कॉलेज सासाराम और महिला कॉलेज डालमियानगर और कैमूर में एसवीपी कॉलेज भभुआ और एसएसएस महिला कॉलेज भभुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी संकायों के लिए प्रश्न पत्र एक समान होगा मालूम हो कि पीजी सत्र 2024-26 में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा दो समूह में आयोजित है। पहले समूह ग्रुप ए में 50 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। इसमें सभी संकायों के लिए प्रश्न पत्र एक समान होगा। वहीं दूसरे समूह ग्रुप बी में 150 अंक की परीक्षा होगी। कुल 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। इसमें विषय आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे। पात्रता परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं की जायेगी। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा सवा बारह बजे से सवा दो बजे तक होगी। मालूम हो कि विवि के 20 पीजी विभाग और नौ अंगीभूत कॉलेजों को मिलाकर पीजी में कुल 5600 सीट निर्धारित है। बताया जाता है कि रिजल्ट भी एक से दो दिनों में जारी हो जायेगा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News