विस चुनाव में 2010 से भी बेहतर परिणाम देगा एनडीए : संजय झा h3>
ऐप पर पढ़ें
आरक्षण बढ़ाने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार : उमेश
पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।
जदयू सांसद संजय झा ने कहा है कि वर्ष 2025 के बाद बिहार के स्वर्णिम काल की शुरुआत होगी। एनडीए बिहार में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम देगा। तब हमने 206 सीटें जीती थी, अगले साल इससे अधिक सीट जीतेंगे।
वे शनिवार को जदयू दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। सांसद ने कहा कि जो लोग लोकसभा चुनाव के पहले जदयू के खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहे थे वे खुद चार सीटों पर सिमट गए। आने वाले समय में उन्हें ये सीटें भी नसीब नहीं होने वाली।
आरक्षण पर मजबूती से रखेंगे पक्ष
आरक्षण सीमा बढ़ाने के निर्णय को हाईकोर्ट द्वारा रद्द करने से संबंधित सवाल पर झा ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। मजबूती से अपना पक्ष रखेगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जातीय गणना में प्राप्त आंकड़ों को आधार बनाकर तमाम संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया था। सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा हमारे लिए खुला है और हमें पूरा विश्वास है कि बिहार सरकार के ईमानदार प्रयासों के पक्ष में न्यायालय का अंतिम फैसला आयेगा।
Advertising
नीट परीक्षा में तेजस्वी की भूमिका संदिग्ध
नीट परीक्षा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले में तेजस्वी यादव के निजी सहायक की भूमिका संदिग्ध है। ईओयू पूरी पारदर्शिता से मामले की जांच में जुटी हुई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। तेजस्वी यादव द्वारा नौकरी देने की तरीका सिखलाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि यह हास्यास्पद है। क्या उनके पहले नीतीश सरकार ने नौकरी नहीं दी या फिर अब जब तेजस्वी सरकार में नहीं हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही।
पूर्व मंत्री हेमराज सिंह बेटे के साथ जदयू में शामिल
जदयू दफ्तर में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री हेमराज सिंह ने अपने बेटे के साथ जदयू का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व सांसद संजय कुमार झा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधानपार्षद संजय गांधी व ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हेमराज सिंह ने जदयू परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सीमांचल में पार्टी को मजबूत बनाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को सशक्त कर न्याय के साथ विकास की धारा को मजबूत करेंगे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News