विश्व कप की टीम पर ये क्या बोल गए शिखर धवन? आखिर तोड़ ही दी अपनी चुप्पी! h3>
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में लगभग वहीं खिलाड़ी हैं जिन्हें एशिया कप में मौका मिला है। टीम इंडिया के चयन से पहले कई तरह की अटकलबाजियां चल रही थी लेकिन अब उन सभी विराम लग गया। विश्व कप के लिए इस भारतीय टीम पर ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि धवन की इस प्रतिक्रिया को उनका दर्द समझा जाए या फिर निराशा लेकिन उन्होंने अपने ट्वीट में भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी है।
शिखर धवन ने विश्व कप के स्क्वाड पर ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे साथी खिलाड़ी और दोस्तों को वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाने पर बधाई! 150 करोड़ लोगों की दुआ और सपोर्ट के साथ, आप हमारी उम्मीदें और सपनों को आगे बढ़ाते हैं। आशा करता हूं कि आप कप वापस घर लेकर आएं और गर्व महसूस करवाएं!’
बता दें कि एशिया कप और विश्व कप दोनों के लिए शिखर धवन को लेकर खूब चर्चा हुई थी। हालांकि एशिया कप में धवन को मौका नहीं मिला। इससे साफ हो गया था कि विश्व कप में उनका पत्ता कट गया है। एक समय था जब रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन की जोड़ी सुपरहिट थी लेकिन इस बार के विश्व कप में ऐसा नहीं देखने को मिलेगा।
बांग्लादेश के खिलाफ धवन ने खेला था आखिरी मैच
बाएं हाथ का यह ओपनर बल्लेबाज एक समय टीम इंडिया की प्रमुख सदस्य थे। हालांकि गिरते फॉर्म के कारण वह टीम से अंदर बाहर होने लगे। यही कारण है कि इस साल शिखर धवन टीम इंडिया के लिए एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे। धवन को आखिरी बार पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच में खेलने का मौका मिला था। इसके बाद ही वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
कैसा रहा है शिखर धवन का करियर
टीम इंडिया के लिए शिखर धवन का करियर दमदार रहा है। हालांकि फिलहाल वह टीम इंडिया की योजनाओं में शामिल नहीं है। धवन टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में धवन ने 237 बनाए हैं जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल है।
वहीं वनडे में धवन ने 44.11 की औसत से 6793 बनाए हैं। इस फॉर्मेट में धवन के नाम 17 शतक और 39 अर्धशतक दर्ज है। वहीं टी20 में धवन ने 126.36 की स्ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए हैं। टी20 में धवन ने 11 अर्धशतक लगाए हैं।