विश्वजीत ने पहले से कर रखी थी आत्महत्या की तैयारी: तमंचा,कारतूस और प्रतिबंधित पिस्टल का कर रखा था इंतजाम,सुसाइड से पहले हर दोस्त से की बात – Agra News h3>
आगरा में ऑयल व्यापारी विश्वजीत ने शनिवार को खुद को गोली मार कर हत्या कर ली थी। विस्वजीत के दोस्तों ने बताया- उसे पर्सनालिटी डिसऑर्डर की परेशानी थी। वह सबसे अच्छे से बात करता था, पर कभी-कभी गुस्से में आ जाता था और मरने की बात करने लगता था। उस समय लगता था कि जैसे यह कोई और व्यक्ति है। परिजन का कहना था कि चार वर्ष से वह डिप्रेशन में था। उसका निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। नियमित दवाएं और काउंसलिंग कराई जाती थी। पूर्व में हुई घटनाओं के चलते कोशिश रहती थी कि परिवार का कोई न कोई सदस्य उसके साथ रहे। कुछ दिन पहले ही उसने एक नई कार टाटा पंच खरीदी थी। फिर भी यह घटना हो गईं।
मरने से पहले हर खास से की बातचीत विश्वजीत ने मरने से पहले अपने हर खास परिचित से बात की थी। पोस्टमार्टम हाउस पर आए रिश्तेदार और दोस्त यही चर्चा कर रहे थे। सभी का कहना था कि शनिवार को उनके पास विश्वजीत की कॉल आई थी। उसने बहुत अच्छे से बात की थी। ऐसा लग नहीं रहा था कि उसे कोई आत्महत्या से पहले ही व्यापारी ने तमंचा और पिस्टल का कर लिया था इंतजाम शास्त्रीपुरम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले विश्वजीत ने इतना बड़ा कदम उठाने की तैयारी पहले से कर रखी थी। उसका कोई दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति का नहीं था। फिर भी उसने कहीं से तमंचा, कारतूस और 9 एमएम जैसे प्रतिबंधित बोर की पिस्टल का इंतजाम कर लिया। वह मिल पर काम करने के बहाने सुबह घर से निकला और फिर बकाया वसूली के लिए चला गया था। विश्वजीत के फूफा अकबरा गांव के प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वजीत को कोई परेशानी नहीं थी। पिता केनरा बैंक में लोन एजेंट हैं। बड़े भाई अभय प्रताप सिंह नेवी में हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मंझला भाई सूर्य प्रताप बीफार्मा कर रहा है। स्नातक करने के बाद ही विश्वजीत ने कारोबार को अच्छे से संभाल लिया था। वह अमीर बनना चाहता था। सभी से खूब सारे रुपये कमाने की बात करता था। पिता ने कुछ समय पहले ही तीनों बेटों के नाम प्रॉपर्टी खरीदी थी। विश्वदीप ने भी मिल के बराबर में 250 गज के करीब जमीन खरीदी थी। उसमें वह. निर्माण करवाकर तेल उत्पादन के लिए बड़ी मशीनें लगवाने वाला था। शनिवार को वह रोजाना की तरह माल के बकाया की वसूली कर लौटा था। वहीं घटना के बाद पुलिस को शुरुआती जांच में सामने आया है कि विश्वजीत काफी दिनों से आत्महत्या की तैयारी कर रहा था। विश्वजीत सात दिन पहले ही नई कार खरीद कर लाया था। से फॉरेंसिक जांच में भी मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। उसके दाएं हाथ में तमंचा मिला था और गोली कनपटी को चीरती हुई बाईं ओर से निकली थी। कार के अंदर किसी अन्य के होने के प्रमाण पुलिस को नहीं मिले हैं।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews