वाराणसी में शादी का झांसा देकर हड़पे 9.91 लाख, FIR: पीड़ित बोली- बेच दिया मेरा i-phone, अब दे रहा जान से मारने की धमकी – Varanasi News h3>
वाराणसी में युवती को शादी का झांसा देकर 991000 लाख की धोखाधड़ी।
वाराणसी के लंका थाने में कैमूर, बिहार की रहने वाली और 2024 से वाराणसी में रह रही युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि रोहतास, बिहार के रहने वाले विशाल पाठक ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर उसके अकाउंट से 991000 रुपए निकाल लिए और अब व
.
फिलहाल इस संबंध में लंका इन्स्पेक्टर राजकुमार ने संबंधित धाराओं में तीन नामजद सहित 4 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिसंबर 2023 में हुई थी मुलाकात बिहार के कैमूर जिले के नुआंव थानाक्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया- मै साल 2024 से वाराणसी में रखकर पढ़ाई कर रही हूं। इसके पहले मेरी दोस्ती दिसंबर 2023 में रोहतास, बिहार के रहने वाले विशाल पाठक से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई और हम मिलने लगे। वो मेरे वाराणसी के घर भी आने लगा और मेरे परिजनों से भी अच्छी जान-पहचान हो गई उसकी।
पैन-आधार में जुड़वाया अपना नंबर युवती ने बताया – इस दौरान मेरा पैन कार्ड और आधार कार्ड बना तो विशाल ने उसमें अपना नंबर जुड़वा लिया। मुझसे कहा शादी के बाद तो तुम्हे मेरे पास ही रहना है। इससे मै झांसे में आ गयी। इधर मैंने 24 जुलिस 2024 को मैंने अपना एक बैंक अकाउंट खोलवाया। जिसमे उसने अपना नंबर दे दिया और पूरा नियंत्रण अपने पास रखा। उसके पास एंड्रॉएड फोन नहीं था।तो मेरा फोन अक्सर वो लेता था। इसी दौरान मेरे अकाउंट में 9910000 पैसा मम्मी के आये तो उसे दिख गए। उसके बाद वह धीरे धीरे वह पैसा कहीं और ट्रांसफर करने लगा।
पता चला तो देने लगा धमकी पीड़ित ने बताया- ये बात जब हमें पता चली तो हमने उससे कहा कि तुमने पैसे क्यों निकाले तो उसने कहा दे देंगे। पर 8 महीने आज बीत गए हैं उसने पैसे नहीं लौटाए हैं। हमने जब मांगे तो अब वह धमकी देता है जान से मारने की और उसकी मां और बहन भी गाली-गलौच करते हैं। इसी 8 महीने में उसने मेरा I-Phone भी बिकवा दिया जिसकी कीमत 80 हजार थी। इसके अलावा उसकी बहन ने भी 17000 हजार उधर लिए हैं। जो वापस नहीं दे रहे हैं।
नामजद मुकदमा दर्ज इंस्पेक्टर लंका राजकुमार ने बताया- युवती की तहरीर पर विशाल पाठक, केदारनाथ पाठक, अर्चना पाठक और एक अज्ञात पर बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 352 और 351 (2) में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
