Advertising
<

वाराणसी में देव दीपावली पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: नो-व्हीकल जोन रहेंगे घाटों के रास्ते, मालवाहकों को नो-एंट्री; कई पार्किंग बनाई – Varanasi News

1
वाराणसी में देव दीपावली पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी:  नो-व्हीकल जोन रहेंगे घाटों के रास्ते, मालवाहकों को नो-एंट्री; कई पार्किंग बनाई – Varanasi News

वाराणसी में देव दीपावली पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी: नो-व्हीकल जोन रहेंगे घाटों के रास्ते, मालवाहकों को नो-एंट्री; कई पार्किंग बनाई – Varanasi News

वाराणसी में देव दीपावली को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां पूरी कर ली है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर को जाम मुक्त और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एडवाइजरी जारी की है।

.

अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटकों के अलावा कई जनपदों एवं कई प्रान्तों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के गंगा नदी के किनारे आकर दीपदान करने का होमवर्क पूरा कर लिया है। दीप दान, घाटों की सजावाट और लेजर शो और आतिशबाजी देखने आने वाले श्रद्धालुओं को शहर में थोड़ी जटिलताएं होगी।

बाहर से आने वालों को निर्धारित स्थलों पर वाहन खड़े करने होंगे, वहीं शहर के अंदर भी पैदल ही आवागमन सुविधाजनक होगा। शहर की कई सड़कों को डायवर्जन किया गया है, वहीं गंगा घाट के रास्ते नो व्हीकल जोन रहेंगे। मैदागिन से गोदौलिया के बीच कोई वाहन नही चलेगा।

वीवीआईपी/मंत्रीगण/न्यायाधीश उनके स्कोर्ट वाहन की पार्किंग व्यवस्था प-11 मैदागिन पर है, गोल्फ कार्ट के जरिए काशी विश्वनाथ हेतु दर्शन करने जा सकेंगें। मैदागिन चौराहे से गोदौलिया चौराहा से पाण्डेय हवेली से सोनारपुरा से अस्सी मार्ग से अस्सी तक वाहन शाम 02.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक बंद रहेंगें।

बाहरी जनपदों के लिए ऐसा हो डायवर्जन प्लान

Advertising

1. जनपद गाजीपुर, मऊ से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– चार पहिया वाहन संदहा से बायें रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन संदहा से दाहिने मुड़कर रिंगरोड से रखौना ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

2. जनपद आजमगढ़ से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– चार पहिया वाहन आजमगढ़ अण्डरपास (बावन बीघा) से बायें रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन आजमगढ़ अण्डरपास (बावन बीघा) से दाहिने मुड़कर रिंगरोड से रखौना ओवरब्रिज से गंतव्य को जायेंगे।

3. जनपद जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद चंदौली, सोनभद्र को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– चार पहिया वाहन रिंगरोड से बाये होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन हरहुआ से रखौना ओवरब्रिज से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

4. जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन रिंगरोड होकर हरहुआ से बाबतपुर से अपने गंतव्य को जायेंगे।

5. जनपद चंदौली, सोनभद्र एवं मिर्जापुर से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन नेशनल हाइवे 02 से रखौना से रिंगरोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

6. जनपद प्रयागराज से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन नेशनल हाइवे 02 से रखौना अण्डरपास से रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जायेंगे।

7. जनपद भदोही से वाया वाराणसी नगर होकर जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर को जाने वाले वाहन-

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित होगा।

– सभी बड़े एवं मालवाहक वाहन रिंग रोड के माध्यम से अपने गंतव्य को जायेंगे।

शहर के अंदर ट्रैफिक रोक, बैरियर एवं डायवर्जन प्लान

1. सूजाबाद पुलिस चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन को राजघाट की तरफ नहीं आने दिया दिया जायेगा, इन वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, जो पार्किंग P-29 लंका मैदान रामनगर मे ही पार्क कराए जायेंगे।

2. भदऊ चुंगी तिराहा- भदऊ चुंगी से भैसासुर घाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को पार्किंग P-27 रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जायेगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें।

3. लाट भैरव चौकी/कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के नीच लाट भैरव चौकी/कज्जाकपुरा ओवरब्रिज की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन भदउचुंगी की तरफ नही जाने दिया जायेगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें।

4. जलालीपुर ओवरब्रिज ढलान के पास डायवर्जन- जलालीपुर ओवरब्रिज ढलान के आगे किसी प्रकार के वाहन को भदउचुंगी की तरफ नही जाने दिया जायेगा तथा भदउचुंगी की तरफ जाने वाले दो पहिया वाहनों को P-28 जलालीपुरा ओवरब्रिज के ऊपर पार्क कराया जायेगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें।

5. गोलगड्‌डा तिराहा- गोलगड्‌डा से किसी भी किसी प्रकार के वाहनों को विशेवरगंज की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को यू-टर्न कराकर लकडमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें।

6. लकड़मण्डी तिराहा लकड़‌मण्डी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोलगड्‌डा, भदउचुंगी की तरफ नहीं जाने दिये जायेगा इन वाहनों को वहीं से डायवर्ट कराकर कैण्ट ओवरब्रिज होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगें। समयानुसार पास युक्त वाहन ही नमो घाट की तरफ जा सकेगें।

7. विशेश्वरगंज तिराहा मछोदरी की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को गोलगड्‌डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

8. मैदागिन चौराहा- मैदागिन चौराहे से किसी भी प्रकार के वाहनों को थाना चौक होते हुये गौदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। जिनमें चार पहिया/तीन पहिया/पैडल रिक्शा शामिल है, को कबीर चौरा एवं विशेश्वरगंज तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। चार पहिया वाहन मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्किंग P-10 में पार्क कराये जायेंगे।

9. काशिका तिराहा कशिका से पिपलानी, कबीर चौरा की तरफ कोई भी वाहन नही जायेगें।

10. लहुराबीर चौराहा- लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को मलदहिया चौराहा एवं कशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

11. बेनिया तिराहा- बेनिया तिराहे से किसी भी प्रकार के चाररातीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों में से चार पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग P-06 में पार्क कराया जाएगा तथा तीन पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। 12. रामापुरा चौराहा- रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी दशा में चार पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा, इन वाहनों को लक्सा एवं बेनिया तिराहा की तरक डायवर्ट कर दिया जायेगा।

13. गोदौलिया चौराहा- गोदौलिया चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को किसी भी दशा में मैदागिन व दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों रामापुरा एवं सोनारपुरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। दो पहिया वाहनों को गौदोलिया स्थित मल्टीलेवेल पार्किंग P-06 में ही पार्क कराया जायेगा। 14. लक्सा तिराहा- लक्सा तिराहा से रामापुरा की तरफ किसी दशा में कोई भी वाहन को नहीं दिया जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गुरूबाग एवं औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

15. सोनारपुरा तिराहा- सोनारपुरा तिराहा से गोदौलिया चौराहा की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

16. अग्रवाल तिराहा- अग्रवाल तिराहा से अस्सी की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को ब्रॉडवे तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

17. ब्रॉडवे तिराहा- ब्रॉडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को पार्किंग स्थल P-18 ब्राडवे से रविन्द्रपुरी कालोनी के सामने सड़के के दोनो तरफ वाहन को पार्क किये जायेगें।

18. ब्रॉडवे तिराहा- ब्रॉडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को पार्किंग स्थल P-16 ब्राडवे से रविन्द्रपुरी कालोनी के सामने सड़के के दोनो तरफ वाहन को पार्क किये जायेगें।

19. पद्मश्री चौराहा- पद्मश्री चौराहा से अस्सी की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ भेजा जाएगा।

20. बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा- बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

21. नगवा तिराहा/ट्रॉमा सेन्टर तिराहा नगवां तिराहा से रविदास गेट की तरफ किसी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

22. सामने घाट पुल पूर्वी (शास्त्री चौक) सामने घाट पुल के पूर्वी (रामनगर की तरफ) से सभी प्रकार के यातयात को जिनमे दो पहिया, पैदल रिक्शा, ई-रिक्शा, ऑटो आते है पुल के रास्ते से लंका की तरफ नहीं आयेगें। इन वाहनों को पार्किंग स्थल P-29 लंका मैदान, रामनगर में पार्क किये जायेगे।​​​​​​​

23- भदऊ चुंगी से नमो घाट / राजघाट से शूजाबाद चौकी तक 13.00 बजे से वाहनों का संचालन बन्द रहेगा। चार पहिया। दो पहिया वाहन नही जायेगें, केवल पैदल यात्री ही राजघाट की तरफ आयेगें।

24-​​​​​​​ सूजाबाद से राजघाट की तरफ दिनांक मालवाहक वाहनों का प्रवेश नही होगा। सामनेघाट पुल पूर्वी से लंका की तरफ मालवाहक वाहनों का प्रवेश नही होगा, मात्र 11.00 बजे तक रामनगर की तरफ निकासी होगी।

25- सामनेघाट पुल पूर्वी से लंका की तरफ तक 13.00 बजे से वाहनों का संचालन बन्द रहेगा। चार पहिया। दो पहिया वाहन नही जायेगें, केवल पैदल यात्री ही लंका की तरफ आयेगें।

ऑटो एवं ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग

1. ऑटो रूट 01- गोलगड्डा तिराहा से लकड़मंडी से संपूर्णानंद, लहुराबीर से कबीरचौरा तक मैदागिन से विशेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट तक।

2. ऑटो रूट 02- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मण्डुआडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुन्दरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तका

3. आटो रूट 03- लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बी०एल० डब्लू० से मण्डुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक, से वापसा

4. आटो रूट 04- लंका से नरिया से सुन्दरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बी०एल० डब्लू० से मण्डुवाडीह से लहरतारा से चॉदपुर से तक, से वापसा

5. आटो रूट 05- अंध्रापुल से नदेसर से मिंट हाउस तिराहा से अम्बेडकर चौराहा से जे०पी० मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक, से वापस।

6. आटो रूट 06- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाहिने पाण्डेयपुर तक, से वापस।

वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र

1. सूजाबाद से राजघाट पुल / नमो घाट की तरफ।

2. भदऊचुंगी से राजघाट पुल की तरफ व भदऊ चुंगी से भैसासुर घाट की तरफ।

3. कज्जाकपुरा कूड़ाघर से गोलगड्‌डा से विशेश्वरगंज की तरफ।

4. गोलगड्‌डा से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक।

5. मैदागिन से बुलानाला से गौदोलिया तक।

6. थाना लक्सा से रामापुरा तक।

7. अग्रवाल तिराहा से अस्सी से रविदास घाट से नगवा चौराहा तक।

8. बीओबी तिराहा (रविदास गेट) से अस्सी की तरफ।

9. पद्मश्री से अस्सी चौराहा की तरफ।

10. ब्रॉडवे तिराहा से अग्रवाल तिराहा से सोनारपुरा से गौदोलिया तक।

11. लहुराबीर चौराहा से काशिका से पिपलानी तिराहा से मैदागिन चौराहे तक।

12. लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे की तरफ।

कार्तिक पूर्णिमा/देव दीपावली के अवसर पर पार्किंग व्यवस्था

शहर / दशाश्वमेध की तरफ से घाट की पार्किंग

प-1- एग्लो-बंगाली इंटर कालेज के अन्दर तथा बाउंड्री के बगल में, खोजवा रोड (चार पहिया 100)

पी-2- शंकुलधारा पोखरा के पास द्वारिकाधीश मंदिर, (दो पहिया-200, चार पहिया- 200)

प-3- पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा, (दो पहिया-200, चार पहिया-200)

प-4- मजदा टाकिज थाना लक्सा, (दो पहिया-200, चार पहिया-20)

प-5- गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, (दो पहिया-200) (समय 15.00 बजे तक।

प-6- बेनियाबाग पार्किंग, (दो पहिया-100/चार पहिया-500) (समय 15.00 बजे तक)

प-7- जय नारायण इण्टर कालेज मैदान पार्किंग, (दो पहिया/चार पहिया-100)

प-8- सनातन धर्म इण्टर कालेज मैदान पार्किंग, (दो पहिया-200)

प-9- सीएचएस स्कूल मैदान तथा कमच्छा एवं खोजवा रोड किनारे (दो पहिया-100/चार पहिया-25)

मैदागिन चौराहा की तरफ से घाट की ओर पार्किंग

प-10- टाउनहाल पार्किंग मैदान। (चार पहिया-200)

प-11- हरिश्वन्द्र कालेज के सामने बायें हाथ। (वीवीआईपी चार पहिया वाहन-50)

प-12- शव वाहनों की पार्किंग हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज के सामने दाहिने तरफ। (दो पहिया-300)

प-13- सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी कार्यालय गेट के पास। (चार पहिया-200)

प-14- राजकीय इति कॉलेज वीसी आवास के पास (दो पहिया- 500/चार पहिया-50)

प-15- क्वीन्स इण्टर कालेज का मैदान। (दो पहिया-500)

प-16- चित्रकूट रामलीला मैदान, लकडमण्डी (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने) (चार पहिया- 50 वाहन) अस्सी एवं सामने घाट पुल की तरफ से घाट हेतु

प-17- नरिया से हैदराबाद रोड पार्किंग। -बस) 200 )

प-18- ब्राडवे से रविन्द्रपुरी कालोनी के सामने सड़कें के दोनों तरफ। (दो पहिया-500/चार पहिया-250)

प-19- हाइकोर्ट जजेज कंपाउण्ड के बगल में सामने घाट पुल के नीचे पार्किंग। (चार पहिया-50)

प-20- कृष्णा वाटिका शिवपूजन का प्लाट सनबीम से आगें पार्किंग। (चार पहिया-100)

प-21- सुरेन्द्र पटेल का प्लाट सामने घाट के सामने पार्किंग। (चार पहिया-60)

प-22 – वीआईपी पार्किंग रविदास पार्क। (दो पहिया-100/चार पहिया-50)

जनपद वाराणसी में वीवीआईपी /अन्य विशिष्ट अतिथियों के नमो घाट जाएंगे पुलिसलाइन तिराहा से चौकाघाट से लकड़मण्डी से गोलगड्‌डा से भदऊ चुंगी होते हुए नमोघाट पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

प-23- सर्व सेवा संघ का खाली मैदान। (दो पहिया-300/चार पहिया-200)

प-24- पानी टंकी के नीचे रेलवे का खाली मैदान। (अधिकारी/विधायकगण एव पुलिस स्कार्ट वाहन)

प-25- वीवीआईपी फ्लीट एवं वीवीआईपी पास धारक हेतु हेलीपैड पार्किंग। (चार पहिया-70)

प-26- वीआईपी पास धारक वाहनों की पार्किंग ढाल के नीचे। (चार पहिया-60)

प-27- भदुऊ चुगी के दाहिने के तरफ रेलवे विभाग का मैदान। (दो पहिया-100/चार पहिया-20)

प-28- जलालीपुरा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर (दो पहिया-1000)

जनपद चंदौली से राजघाट आने वाले हेतु (पड़ाव से शूजाबाद पार्किंग स्थल को जा सकेंगें)

प-29 लंका मैदान, रामनगर (दो पहिया वाहन 500)

प-30 अघोर आश्रम के सामने मैदान (चार पहिया 500, दो पहिया 500)

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News