वानखेड़े में MI vs GT: आज जीतने वाली टीम टॉप पर आ जाएगी, गुजरात के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड खराब h3>
स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। पिछले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रन से हराया था।
आज जो टीम जीतेगी IPL-2025 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगी। मुंबई के 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स हैं। वहीं, गुजरात के भी 10 मैचों में 7 जीत के साथ 14 पॉइंट्स हैं।
मैच डिटेल्स, 56वां मैच MI vs GT तारीख- 6 मई स्टेडियम- वानखेड़े स्टेडियम, हैदराबाद टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM
गुजरात हेड टु हेड में आगे
IPL में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से GT ने चार मैच जीते हैं तो वहीं MI को सिर्फ दो जीत नसीब हुई हैं। इस तरह अभी तक गुजरात का पलड़ा ज्यादा भारी है। वानखेड़े में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें मुंबई को 27 रन से जीत मिली है।
रोहित-सूर्या शानदार फॉर्म में, बोल्ड टीम के टॉप विकेट टेकर
मुंबई का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। विकेटकीपर रायन रिकेलटन अब तक 11 मैचों में 334 रन बना चुके हैं। वे टीम के बेस्ट ओपनर हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 3 फिफ्टी और 155 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। मुंबई के टॉप स्कोरर सूर्या इस सीजन बेस्ट बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं।
MI से लेफ्ट आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 11 मैच में 16 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार कमबैक किया है। उन्होंने अब तक 7 मैच में 11 विकेट चटकाए हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल दिखा रहे हैं। उन्होंने 157 रन बनाने के साथ ही 13 विकेट लिए हैं।
सुदर्शन टॉप बैटर, कृष्णा सीजन के टॉप विकेट टेकर
गुजरात के ओपनर्स इस सीजन शानदार फॉर्म में है। कप्तान शुभमन गिल ने अब तक 5 फिफ्टी के साथ 465 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.02 है। लेफ्ट हैंड बल्लेबाज सुदर्शन टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर हैं। वे अब तक 154.12 के स्ट्राइक रेट से 504 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन 5 फिफ्टी लगाई है।
फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर है। उन्होंने अब तक 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.48 का रहा है। टीम में मोहम्मद सिराज और ईशांत शर्मा जैसे एक्सपीरिएंस बॉलर भी है।
पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 121 मैच खेले गए हैं। 56 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 65 में ही चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/1 है, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।
वेदर कंडीशन मुंबई में मंगलवार को बारिश हो सकती है। इस दिन यहां बारिश की 60% आशंका है। तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रायन रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन संदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, जेराल्ड कूट्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा।
खबरें और भी हैं…