वनडे में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीयों का जलवा, 8 खिलाड़ी बना चुके हैं दोहरा शतक, रोहित टॉप पर

60
वनडे में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीयों का जलवा, 8 खिलाड़ी बना चुके हैं दोहरा शतक, रोहित टॉप पर


वनडे में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीयों का जलवा, 8 खिलाड़ी बना चुके हैं दोहरा शतक, रोहित टॉप पर

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। स्टाइलिश बल्लेबाज ने बुधवार को हैदराबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में यह कारनामा किया। पहले वनडे मैच में गिल ने महज 149 गेंदों में 208 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौकों और नौ छक्के लगाए। पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 139.60 का था। इसके साथ ही गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि गिल वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।

वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड के भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जबकि वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। यहां हम आपको बताने जा रहे उनक 10 सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के बारे में, जिसमें गिल शामिल हुए हैं। 

सचिन तेंदुलकर (200*)

भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था। सचिन ने ग्वालियर में 147 गेंदों में 200 रन बनाकर नाबाद रहे। 

वीरेंद्र सहवाग (219)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 219 रन बनाए थे। 

रोहित शर्मा (209)

रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने बैंगलुरू में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 158 गेंदों में 209 रन बनाए। 

शुभमन गिल के दोहरे शतक के दीवाने हुए दिग्गज, 208 रन बनाने पर की जमकर तारीफ; बताया नया सुपरस्टार

रोहित शर्मा (264)

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में वनडे फॉर्मेट में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 2014 में ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 173 गेंदों में 264 रन बनाए थे। 

क्रिस गेल (215) 

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे में दोहरा शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। 2015 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 147 गेंदों में 215 रन बनाए। वह चौथे खिलाड़ी बने थे। 

मार्टिन गप्टिल (237*)

न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। वनडे विश्व कप 2015 में उन्होंने नाबाद 237 रन बनाए थे। 

रोहित शर्मा (208)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। उन्होंने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 208 रन बनाए थे। 

फखर जमां (210) 

पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां दोहरा शतक लगाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में नाबाद 210 रन बनाए थे। 

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका दोहरा शतक, तोड़ा ईशान किशन और रोहित का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले 8वें

ईशान किशन (210) 

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 131 गेंदों में दमदार 210 रन बनाए। 

शुभमन गिल (208)

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 149 गेंदों में 208 रन बनाए। 



Source link