वक्फ की संपत्तियों को सरकार लूटना चाहती है: मौर्य बोले- इसीलिए बिल में किया जा रहा संशोधन, CM ताजिया का आकार बता रहे – Lucknow News

33
वक्फ की संपत्तियों को सरकार लूटना चाहती है:  मौर्य बोले- इसीलिए बिल में किया जा रहा संशोधन, CM ताजिया का आकार बता रहे – Lucknow News

वक्फ की संपत्तियों को सरकार लूटना चाहती है: मौर्य बोले- इसीलिए बिल में किया जा रहा संशोधन, CM ताजिया का आकार बता रहे – Lucknow News

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- सरकार वक्फ बिल में संशोधन इसलिए कर रही है ताकि वक्फ की संपत्तियों को लूट सके। मुख्यमंत्री ताजिया का आकार बता रहे हैं। बेरोजगारी-महंगाई से भटकाकर मंदिर-मस्जिद मुद्दा बनाया जा रहा है। मौर्य ने मंगलवार को गोमतीनगर स्थित अपने

.

इसके साथ ही उन्होंने अपनी ‘संविधान सम्मान यात्रा’ के दूसरे चरण की घोषणा की। बताया- यात्रा बुधवार से शुरू होगी और बस्ती और गोरखपुर क्षेत्रों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों को जगाना है। सरकारें महंगाई, बेरोजगारी, दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सो रही हैं।

भारत को ईवीएम के बजाय मतपत्र से वोट कराना चाहिए : मौर्य

मौर्य ने कहा कि जब पश्चिमी देशों ने मतपत्र को अपनाया है, तो भारत को भी ऐसा करना चाहिए। आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, संविधान की अनदेखी की जा रही है। सरकारी नौकरियों में आरएसएस के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने प्रतापगढ़ में एक दलित नर्स की हत्या और फतेहपुर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर मुख्य मुद्दों के बजाय हिंदू-मुस्लिम जैसे अप्रासंगिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया। उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक पर सरकार की मंशा पर संदेह जताया और ताजिया के आकार पर मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार को धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए और सभी धर्मों को अपने त्योहारों को अपने तरीके से मनाने की अनुमति देनी चाहिए।

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

भाजपा विधायक फटे कुर्ते में लखनऊ पहुंचे : नंद किशोर बोले- योगी सरकार आसुरी शक्तियों से घिरी हुई, ऐसा सपा-बसपा में भी नहीं हुआ

गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर फटे कुर्ते में लखनऊ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में आसुरी शक्तियां सक्रिय हैं। मैंने 50000 गाय कटने की शिकायत योगीजी से की। यह बात कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी।

इसी के चलते पुलिस ने लोनी (गाजियाबाद) में रामकथा रुकवा दी। मेरी गिरेबान पकड़कर कुर्ता फाड़ दिया। कलशयात्रा लेकर जा रही महिलाओं के साथ बदतमीजी की। कलश भी फोड़ दिए। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News