Advertising
<

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद आरपीएफ अलर्ट

3
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद आरपीएफ अलर्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद आरपीएफ अलर्ट

फोटो -गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ ने बढ़ा दी है चौकसी -ड्यूटी पर तैनात

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाओं को लेकर आरपीएफ पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। गया-कोडरमा रेलखंड में ड्यूटी पर तैनात किए गए आरपीएफ के अधिकारी व जवान अपनी निगरानी में वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पास करा रहे हैं। साथ ही ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों की तलाश में भी जुटे हैं। सुरक्षा को लेकर रेल क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान भी चला रहे हैं। सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से चौकस हैं आरपीएफ के अधिकारी व जवान

पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद से आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ के अधिकारी व जवान गया-कोडरमा रेलखंड पर पूरी चौकसी बरत रही है। इस रेलखंड में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों व संवेदनशील जगहों पर रेलवे सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। आरपीएफ की निगरानी में इस रेलखंड से वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन कराया जा रहा है। आरपीएफ के अधिकारी और जवान सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हैं।

गुरपा-गझंडी घाटी सेक्शन सहित इस रेलखंड के संवेदनशील जगहों पर तैनात हैं जवान

वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन कराने व सुरक्षा को लेकर इस रेलखंड में स्थित गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन स्थित रेल टैनल सहित बंधुआ, टनकुप्पा, वंशीनाला, पहाड़पुर, गुरपा, बसकटवा, यदुग्राम, नाथगंज, दिलवा, लालबाग, गझंडी रेलवे स्टेशनों सहित संवेदनशील जगहों पर आरपीएफ अधिकारी व जवानों को तैनात किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग आरपीएफ पोस्ट कोडरमा के इंस्पेक्टर दीपक कुमार कर रहे थे। इन स्टेशनों व संवेदनशीन जगहों पर तैनात अधिकारियों व जवानों की मोजूदगी में वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को वहां से सुरक्षित परिचालन कराया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा रेल ट्रैक का भी सघन सर्च किया जा था है।

स्टेशन व रेल ट्रैक से सटे गांवों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Advertising

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। साथ ही रेल सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन और रेल लाइन के किनारे व आसपास बसे गांवों व स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत रेल सुरक्षा के प्रति लोगों व स्कूली बच्चों को जगरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गया-कोडरमा रेल सेक्शन में रेल संपति की सुरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बढ़ा दी गई है।

गया-गोमो रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर दो बार हो चुकी है पत्थरबाजी

गया-गोमो रेलखंड पर पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर बीस दिन में दो बार पत्थरबाजी की घटना घटित हुई है। इसमें पहली घटना 11 सितंबर को टनकुप्पा-बंधुआ रेलवे स्टेशनों के बीच उस समय घटित हुई थी जब वह ट्रायल में गुजर रही थी। वहीं पत्थरबाजी की दूसरी घटना सरमातांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच गुरुवार को शाम घटी है। इन दोनों घटनाओं में अज्ञात व्यक्तियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मार दिया था। इसमें पत्थर लगने से ट्रेन के कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News