Advertising
<

लुधियाना में शादी समारोह में मारपीट: हिंदू संगठन के नेता ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला; पिस्टल-सोने का कड़ा छीनने का आरोप – Ludhiana News

35
लुधियाना में शादी समारोह में मारपीट:  हिंदू संगठन के नेता ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला; पिस्टल-सोने का कड़ा छीनने का आरोप – Ludhiana News

लुधियाना में शादी समारोह में मारपीट: हिंदू संगठन के नेता ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला; पिस्टल-सोने का कड़ा छीनने का आरोप – Ludhiana News


लुधियाना में सदर थाना पुलिस ने शहर के एक हिंदू संगठन के नेता और उसके साथियों के खिलाफ शादी समारोह के दौरान प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट और लूटपाट के आरोप में केस दर्ज किया है। घटना पक्खोवाल रोड स्थित एक वेडिंग रिजॉर्ट की है, जहां देर रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपी रोहित साहनी सहित उसके साथियों राणा आहूजा, आशीष नरंग और 7-8 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह केस पंकज वर्मा, निवासी शहीद भगत सिंह नगर की शिकायत पर दर्ज किया गया। पहले गेट पर हुई बहस, फिर पार्किंग में हमला
शिकायतकर्ता पंकज वर्मा के अनुसार, वह मंगलवार रात अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान रिजॉर्ट के एंट्रेंस पर रोहित साहनी ने उसे रोका और पूछा कि क्या वह उसे जानता है। मना करने पर आरोपी ने खुद का परिचय देते हुए उसे बाहर आने की चुनौती दी। वर्मा ने उस समय बात को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन रात करीब 1:30 बजे जब वह पार्किंग एरिया में गया तो आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। 500 गज जमीन को लेकर दी धमकी
आरोप है कि रोहित साहनी ने पक्खोवाल रोड पर 500 गज की जमीन को लेकर वर्मा को धमकाया और कहा कि वह उस प्रॉपर्टी में कोई दिलचस्पी न दिखाए, क्योंकि उस पर उसका कब्जा है। जब वर्मा ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। जमीन पर गिराकर पीटा, पिस्टल और कड़ा छीना
वर्मा ने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। वर्मा ने कहा कि मैं नीचे गिर गया, लेकिन वे लगातार मारते रहे। वर्मा ने बताया कि आरोपी उसका लाइसेंसी पिस्टल और सोने का कड़ा छीनकर फरार हो गए। पंकज को मैं नहीं जानता,असला करवाया पुलिस के पास जमा-साहनी
रोहित साहनी ने कहा कि मैं एक पारिवारिक शादी समारोह में गया था। मेरे गनमैन मेरे साथ नहीं थे। मैं अपने बेटे के साथ गया था। मेरे साथ मेरा दोस्त अशीष नारंग भी था। तभी अचानक एक व्यक्ति मेरे पास आया। उसने कहा कि मेरा नाम पन्ना है। मैंने कहा कि बोलिए क्या बात है। उसने कहा कि तुम्हारा दिमाग बहुत ज्यादा खराब हुआ है। मैंने कहा कि मैं आपको जानता नहीं हूं। उस व्यक्ति ने कहा कि तुम मेरा बहुत नाम लिस्टों में डालकर लेते थे। मैंने उसे सीधा ही पूछ लिया कि क्या आपका बुक्की का काम है। इतना सुनते ही वह हंसने लग गया। मैंने उससे कहा कि यदि आप बुक्की का काम करते होंगे तभी आपका नाम गया है, ऐसे किसी का नाम नहीं जाता। इतने उसने बहसबाजी शुरू कर दी और गाली-गलौच करने लगा। पंकज ने की आशीष को 18 कॉल
साहनी ने कहा कि उसी जगह पर कई अधिकारी और राजनीतिक लोग भी खड़े थे। उस समय बातचीत खत्म हो गई वह अपना चला गया मैं अपना अलग हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद पंकज ने आशीष नारंग को करीब 17 से 18 कॉल की गई। पंकज ने हमें हथियार के साथ भी वीडियो भेजी थी। हम से गलती यह हो गई कि हम सेव करना भूल गए। साहनी ने कहा कि पंकज ने सुबह वह वीडियो डिलिट कर दी। आशीष को पंकज ने कहा कि साहनी को बाहर भेजो। मैंने उसे 17 गोलियां मारनी है। हमने फिर 2 घंटे इंतजार किया कि छोड़ो क्या लड़ना है। समारोह के जो प्रबंधक थे उन्होंने भी हमें कहा कि छोड़िए लड़ना नहीं है। जैसे ही मैं अपनी गाड़ी की तरफ जाने लगा तो वीडियो में देख सकते है कि पंकज ने मेरा रास्ता रोका है। मैंने उसका रास्ता नहीं रोका। यह गेट से उलटा अंदर आकर मेरे सामने खड़ा हो गया। उस समय भी मैंने उसे कहा कि जाओ आपसे हमारा कोई मतलब नहीं है। पंकज ने सिग्रेट पीते हुए धुंआ मेरे मुंह पर मारा। फिर मैंने गुस्से में आकर पंकज को धक्का मारा। पंकज रिकार्ड दिखाए कभी पहले मुझे मिला हो
साहनी ने कहा कि पंकज ने हाथपाई करते हुए पिस्टल निकाल लिया और लोड की। आशीष नारंग ने इससे किसी तरह पिस्टल छीनी। पिस्टल छीनने के लिए पंकज से हमें हाथापाई करनी पड़ी। ये ललतों चौकी की तरफ चला गया। हम थाना सदर चले गए। हमने नाइट मुंशी के समक्ष वीडियो बनाकर पंकज का असला जमा करवा दिया था। मैं थ्रेट व्यक्ति हूं। मैंने अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस किया। FIR में पंकज ने कहा कि रोहित साहनी ने कहा कि 500 गज का प्लाट मैंने खरीदना है। पंकज कोई रिकॉर्ड दिखा दे कि वह कभी मुझे पहले मिला हो या कभी बातचीत की हो। जो कड़े की बात कर रहा है कि मेरा चोरी हो गया तो मैं खुद संपन्न परिवार से हूं। प्रशासन मेरे गनमैन वापस ले ले, खुद कर लूंगा अपनी सुरक्षा
साहनी ने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन पर हैरान हूं कि एक थ्रेट पर्सन पर बुक्की ने असला निकाला तो थ्रेट पर्सन पर ही मामला दर्ज कर दिया। साहनी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर पहले मामले दर्ज हो और वह बुक्की का काम करता हो उसे कैसे प्रशासन ने ऑल इंडिया का लाइसेंस दिया है। पुलिस प्रशासन से मैं निराश हूं कि मामला दर्ज करने से पहले मेरा पक्ष तक नहीं लिया गया। मैं प्रशासन से कहूंगा कि मेरा गनमैन वापस ले लिए जाए। मैं अपनी सुरक्षा खुद कर लूंगा। पुलिस ने दर्ज किया केस, CCTV खंगाले जा रहे
जांच अधिकारी हरचरण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 115(2) (मारपीट), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 191(3) (घातक हथियार के साथ दंगा), 190 (सामूहिक अपराध) और 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिजॉर्ट के पार्किंग एरिया की CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News