Advertising
<

लुधियाना में राजनीतिक शह पर अवैध माइनिंग: खेतों में जमी रेत को जबरन लूट रहे माफिया, दिहाड़ी को मजबूर हो रहे किसान – Jagraon News

0
लुधियाना में राजनीतिक शह पर अवैध माइनिंग:  खेतों में जमी रेत को जबरन लूट रहे माफिया, दिहाड़ी को मजबूर हो रहे किसान – Jagraon News

लुधियाना में राजनीतिक शह पर अवैध माइनिंग: खेतों में जमी रेत को जबरन लूट रहे माफिया, दिहाड़ी को मजबूर हो रहे किसान – Jagraon News

एसपी से खनन माफिया के खिलाफ रोष जताते मजदूर संगठन के लोग

लुधियाना जिले के जगराओं में अवैध रेत खनन के खिलाफ किसान और ग्रामीण मजदूर यूनियनों ने शुक्रवार को देहात पुलिस प्रमुख डॉ. अंकुर गुप्ता से मुलाकात की। यूनियनों ने खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सिधवां बेट के गांव मद्देपुर में गरी

.

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। खनन विभाग और पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी है, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दिन-रात भारी वाहनों का उपयोग कर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है और खुलेआम बेची जा रही है।

खेतों से रेत निकाल रहे माफिया, किसान दिहाड़ी करने को मजबूर

ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान तरसेम पीटर ने बताया कि किसान चरणजीत सिंह की 5 एकड़ खेती की जमीन सतलुज बांध के भीतर है। उसकी गिरदावरियां पूरी तरह पीड़ित किसान के नाम दर्ज हैं। इसके बावजूद माफिया जबरन उस जमीन से रेत निकाल रहा है। पीटर ने बताया कि हालिया बाढ़ के कारण खेतों में भारी मात्रा में रेत भर गई थी, जिससे जमीन खेती के लायक नहीं रही, जिससे किसान का पूरा परिवार दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर है।

Advertising

फर्जी समितियां बनाकर चल रहा करोड़ों का अवैध खेल

तरसेम पीटर ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण में सतलुज नदी के दोनों किनारों पर करोड़ों रुपए की अवैध खनन की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब माफिया की नजर उन गरीब किसानों की जमीनों पर है, जिनके पास न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही आर्थिक ताकत। पीटर के अनुसार, माफिया लोगों को गुमराह करने के लिए ‘बाढ़ पीड़ित किसान संघर्ष समिति’ जैसे फर्जी नामों से समितियां बनाकर अपने अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

गांवों के​ लिए जानलेवा बनेगा यह खेल

  • नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा: प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि अवैध खनन का सबसे बड़ा खामियाजा लुधियाना और जालंधर जिलों के सतलुज किनारे बसे गांवों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नदी किनारों का कटाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में जान-माल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
  • सड़कें हो रही खराब, सड़क पर हादसे: प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चोरी के रेत ओवरलोड गाडि़यों की आवाजाही के कारण जगराओं-नकोदर रोड तबाह हो चुकी है। कई-कई फुट गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। किसान व ग्रामीण मजदूर संगठनों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि खनन माफिया व जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब किसानों और आम लोगों को इंसाफ मिल सके।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News