लुधियाना में नाबालिग लड़के ने किया सुसाइड: प्रेमिका के साथ साथ था विवाद, इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते समय लगाया फंदा – Ludhiana News

5
लुधियाना में नाबालिग लड़के ने किया सुसाइड:  प्रेमिका के साथ साथ था विवाद, इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते समय लगाया फंदा – Ludhiana News

लुधियाना में नाबालिग लड़के ने किया सुसाइड: प्रेमिका के साथ साथ था विवाद, इंस्टाग्राम पर चेटिंग करते समय लगाया फंदा – Ludhiana News

लुधियाना में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का उसकी प्रेमिका से विवाद चल रहा था। दोनों में बहसबाजी इतनी हो गई कि लड़के ने कमरा बंद करके फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन जब उसे चाय देने उसके कमरे गए तो दरवाजा अंदर से बंद देखकर शोर मचाया।

.

किशोर के परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा था और उसका मोबाइल जमीन पर गिरा था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मरने वाले किशोर का नाम अर्पण शर्मा है। वह 10वीं तक पढ़ा था। इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी।

8 महीने से चल रहा था अफेयर

जानकारी देते हुए अर्पण की बुआ मोनिका ने बताया कि इलाके की ही एक लड़की के साथ अर्पण का अफेयर चल रहा था। करीब 8 महीने से दोनों में बातचीत चल रही थी। लड़की काफी समय से अर्पण के साथ बहसबाजी करती थी। उसने अर्पण से कहा कि हम दोनों इक्कट्ठे सुसाइड करेंगे। सुसाइड 6 फरवरी को करना दोनों का तय हुआ।

शोकग्रस्त परिवार की महिलाएं

मरने के वक्त इंस्टाग्राम पर हुआ दोनों की चेटिंग

लड़की छत पर कूदने की बात इंस्टाग्राम पर कहकर छत पर चली गई। इधर, कमरे में अर्पण के साथ उसकी इंस्टाग्राम पर चेटिंग चल रही थी। अर्पण ने मरने से पहले लड़की को फंदा बना कर दिखा रहा था कि अभी रुक जा मेरा फंदा अभी बना नहीं है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 1.35 हो गए है मैं जंप करने वाली हूं। लेकिन लड़की ने जंप नहीं किया।

अर्पण ने उसे लिखा कि तुमने पहले जंप नहीं करना है। पहले मैं तुझे करके दिखाउंगा। दोनों इक्कट्ठे ही मरेंगे। अर्पण ने उसे कहा कि मैं तुझे पहले ट्राई करके दिखाता हूं। अर्पण ने फंदा लगाकर उसे लाइव दिखाया। लड़की के कहने पर अर्पण ने जंप किया है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों : रितु

अर्पण की मां रितु ने कहा कि लड़की जीएमटी स्कूल में पढ़ती थी। अर्पण भी उसी स्कूल में पढ़ा है। हमें पता नहीं चला कि कब अर्पण की उसके साथ दोस्ती हो गई। रितु ने कहा कि मैं नेल आर्ट्स का काम करती हूं। अक्सर उस लड़की की मां और वह खुद कई बार हमारे घर आते जाते थे। दोनों परिवार शादी के लिए मान भी गए थे, लेकिन लड़की के साथ उसका क्या विवाद हुआ यह अभी तक रहस्य है।

मोबाइल से चेटिंग हुई डिलीट

लड़की की तरफ से कुछ चेट की हुई डिलीट हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच अर्पण का मोबाइल कब्जे में लिया है। रितु ने कहा कि जो लड़की है वह भी नाबालिग है उसका पूरा परिवार अभी घर से भागा हुआ है। पुलिस के पास 2 दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई हो नहीं रही। अर्पण का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

घर के बाहर पहुंचे क्षेत्र के लोग

दादी रामरखी बोली- मरने से पहले फोन पर हुई थी बहसबाजी

अर्पण की दादी रामरखी शर्मा ने कहा कि घटना वाले दिन अर्पण गली में उस लड़की के साथ बहसबाजी करता हुआ फोन चलाता हुआ कमरे में आया। मैंने उसे चाय देने के लिए आवाज लगाई लेकिन कमरे का दरवाजा जब नहीं खुला तो मैंने अर्पण के पिता को आवाज लगाई। उसने आकर दरवाजा खोला तो अर्पण फंदे से झूल रहा था। बेटे को तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

डिलीट चेट को रिकवर कराया जा रहा : एसएचओ

उधर, इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल के SHO जसबीर सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है। लड़की और लड़का दोनों नाबालिग है। मोबाइल चेक किए जा रहे है। कुछ चेटिंग डिलीट है जिसे रिकवर करवाकर तुरंत बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News