लुधियाना में कल होगी उपचुनाव की मतगणना: 14 राउंड में कंपलीट होगी काउंटिंग, 9 बजे से आएंगे रुझान, 19 जून को हुआ मतदान – Ludhiana News h3>
खालसा कॉलेज में EVM मशीनें रखी गई है। उसके बाहर अर्धसैनिक बल का जवान तैनात।
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कल 23 जून को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। 9 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। कुल 14 राउंड में ये मतगणना होगी। सूत्रों के मुताबिक मतगणना के लिए कुल 5 से 7 टेबल लगाए जा रहे है। खालसा कॉलेज फॉर वूमन में पुलिस प्रशा
.
गुरप्रीत गोगी के बाद अब हलका पश्चमी को उनका कल नया विधायक मिल जाएगा। इस बार वोटिंग की बात करें तो 194 में से 123 बूथ ऐसे रहे, जहां महिलाओं की वोटिंग 50 प्रतिश से कम रही है। हलका वेस्ट में सिर्फ 8 ऐसे बूथ है जहां महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा है।
वैध पहचान पत्र से मिलेगी एंट्री
बीते दिन जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया था कि मतगणना को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों और ईवीएम की गिनती चुनाव पर्यवेक्षकों, उम्मीदवारों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी।
मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
जैन ने बताया था कि मतगणना केंद्रों में सिर्फ अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। जैसे उम्मीदवार, उनके प्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत व्यक्ति जिनके पास वैध पहचान पत्र होगा। उम्मीद है कि सुबह करीब 11 बजे तक चुनाव नतीजा साफ हो जाएगा और नए विधायक का नाम सामने आ जाएगा।
19 जून को हुआ मतदान
हलका पश्चिमी में बीते गुरुवार को सुबह 7 बजे मतदान से शुरू था और 6 बजे खत्म हो गया था। वोटिंग के लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक 51.33% वोटिंग हुई।
इस सीट पर 2022 में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी की जीत हुई थी। हालांकि, कुछ समय पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया। AAP ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया। इसे लेकर चर्चा है कि अगर वह यहां से जीत जाते हैं तो उनकी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
वहीं, कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया। वह 2012 और 2017 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अकाली दल से एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मन उम्मीदवार हैं। घुम्मन वही वकील हैं, जिन्होंने दिलरोज हत्याकांड में आरोपी को फांसी दिलवाई थी। इसके साथ ही भाजपा ने यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को टिकट दिया है।
