लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत, बेटी रोहिणी की भावुक अपील- पापा का ख्याल रखिएगा

15
लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत, बेटी रोहिणी की भावुक अपील- पापा का ख्याल रखिएगा

लालू यादव सिंगापुर से आज आएंगे भारत, बेटी रोहिणी की भावुक अपील- पापा का ख्याल रखिएगा


पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Yadav ) आज सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं। इस खबर के मिलते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं और लालू यादव के समर्थकों में खुशी की लहर है। एमएलएसी विनोद जायसवाल हाल ही में सिंगापुर जा कर लालू यादव से मिलकर लौटे हैं। इस बीच जब वे सिवान पहुंचे तो लालू यादव के समर्थकों ने सबसे ज्यादा उनसे लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे थे। विनोद जायसवाल ने हर किसी से लालू यादव के कुशलता की बात कहते हुए शीघ्र ही उनके भारत में लौटने की बात बता रहे थे। इघर, लालू के बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 11 फरवरी को पापा ( लालू यादव ) भारत वापस जा रहे हैं। आपलोग ख्याल रखेंगे।

एमएलसी ने कहा- लालू यादव बिल्कुल फिट हैं

सिवान आने के बाद विनोद जायसवाल ने कहा कि लालू यादव से उनकी मुलाकात हुई। वे अब बिल्कुल फिट हैं। सिंगापुर के डाक्टर ने उन्हें भारत आने की अनुमति दे दिया है। वे एकदम स्वस्थ दिख रहे थे। निनोद जायसवाल ने सिवान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरजेडी प्रमुख काफी अच्छे दिख रहे हैं। किडनी उनका नौजवान की तरह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने भी उनको इंडिया जाने की अनुमति दे दी है।

‘पापा का ख्याल रखियेगा’, रोहिणी ने बताई लालू यादव की भारत वापसी की डेट

रोहिणी आचार्या बोली- पापा का ख्याल रखेंगे

लालू यादव की बेट रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर आरजेडी प्रमुख के बारे में बड़ी जानकारी दी हैं। रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया कि आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं। मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।

‘बिहार की राजनीति में दो सामंती बचे हैं…Nitish Kumar और Lalu Yadav’, बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का बड़ा अटैक

बेटी मीसा भारती के साथ दिल्ली लौट रहे लालू

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव को 5 दिसंबर को सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दी थी। तब से लालू यादव सिंगापुर में डॉक्टरों के निगरानी में थे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। खबर है कि लालू यादव मीसा भारती के साथ आज दिल्ली लौटेंगे। दिल्ली में कुछ दिनों तक रहेंगे। होली तक पटना आने की संभावना है।

(अगर आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें। )

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News