लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में 73 दावेदार सामने आए: आखिरी दिन 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अध्यक्ष पर 6 और महामंत्री पद पर 8 प्रत्याशी – Kanpur News h3>
कानपुर कचहरी में पर्चा दाखिल करने जाते महामंत्री प्रत्याशी सुनील पांडेय
दि लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को समाप्त हो गई। नामांकन के आखिरी दिन विभिन्न पदों के लिए 32 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। जिसके साथ वार्षिक चुनाव में कुल दावेदारों की संख्या 73 हो गई। बता दें की सोमवार को 41 प्रत्या
.
आज 32 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
लाॅयर्स एसोसिएशन के पंडित रामकुमार शुक्ल हॉल में नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। शाम चार बजे तक 32 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कचहरी में प्रत्याशियों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकला। इस दौरान समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मतदाताओं से वोट मांगा।
अध्यक्ष पद पर नहीं हुआ एक भी नामांकन
कचहरी परिसर में निकाले गए जुलूस में वादकारी, पैरोकार के साथ प्रत्याशियों के परिचित भी शामिल हुए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रवि मोहन कटियार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन अध्यक्ष पद पर एक भी प्रत्याशी सामने नहीं आया। वहीं महामंत्री पद के लिए 4, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 4, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 2, कोषाध्यक्ष पद पर एक, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर 2, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर 3, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
वरिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए 10 सदस्य
इसके साथ ही नामांकन के आखिरी दिन पर वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 10 और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 5 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करने के लिए प्रत्याशियों से वचन पत्र लिया गया है। उल्लंघन पर प्रत्याशिता रद्द कर दी जाएगी। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव, देवनाथ शुक्ला, राम प्रताप सिंह चौहान, प्रबल प्रताप सिंह यादव, अरुण कुमार तिवारी मौजूद रहे।
इन पदों पर यह हैं दावेदार
अध्यक्ष पद– राकेश सचान, अरविंद कुमार दीक्षित, सैय्यद सिकंदर आलम, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अनूप कुमार द्विवेदी, दिनेश चंद्र वर्मा
महामंत्री पद– धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजीव यादव, देशबंधु तिवारी, अखिलेश कुमार गुप्ता, ज्योतेंद्र कुमार दीक्षित, सुनील कुमार पांडेय, नवनीत कुमार पांडेय, अभय शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद– राजेंद्र प्रसाद, शैलेश कुमार त्रिवेदी, रमाकांत मिश्र, वीरेंद्र कुमार सचान, सुधीर कुमार अवस्थी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद– पुष्करधर द्विवेदी, कुलदीप श्रीवास्तव, संजय वर्मा, नीरज कुमार, सुजीत गौड़, पायल वर्मा
कोषाध्यक्ष पद– महेंद्र पाल, राकेश प्रसाद साहू, अजय प्रताप सिंह गौतम, पवन कुमार तिवारी
संयुक्त मंत्री पद– शैलेंद्र सिंह, आशीष पांडेय, आयुष अग्रवाल, विकास कुमार शुक्ला, बुलंदीराम अग्रवाल, अविनाश गुप्ता, दीपा जायसवाल, मनीष कुमार कुरील, विनीत शर्मा
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद– प्रेम शंकर मिश्रा, तरुण कुमार कुशवाहा, जसविंदर सिंह, शशि गौतम, वरुण कुमार यादव
संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद– भानु प्रताप सिंह, अभिषेक चौरसिया, आलोक कुमार दुबे
