लव ट्रायंगल में युवक का मर्डर,7 बार चाकू से गोदा: पुराने ने गर्लफ्रेंड के नए आशिक के दुश्मन को दोस्त बनाया, दोनों से बात करती थी लड़की – Muzaffarpur News h3>
मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। साथ ही इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
.
मामला गायघाट थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राजदीप (21) के रूप में हुई है। हत्या 27 अप्रैल को हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजू (24) और मुकेश (22) के रूप में हुई है।
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि ‘एक युवती के 2 बॉयफ्रेंड थे। एक ने दूसरे को मार दिया।’ राजदीप का युवती नेहा (काल्पनिक नाम) से 2 साल से अफेयर चल रहा था, जबकि आरोपी मुकेश (22) से नेहा का 5 साल से अफेयर है।
नेहा बीए की स्टूडेंट है। मृतक राजदीप और नेहा का घर करीब 500 मीटर दूरी पर था। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ाई करते थे। इस कारण नेहा की राजदीप से नजदीकियां बढ़ गई और पहचान प्यार में बदल गई।
नेहा राजदीप और मुकेश दोनों से बात करती थी। हालांकि, एक समय ऐसा आया, जब नेहा का झुकाव मुकेश से ज्यादा राजदीप की तरफ हो गया।
मुकेश को राजदीप का नेहा के साथ मिलना जुलना पसंद नहीं था। मुकेश को नेहा से ही पता चला था कि राजदीप का बैजू से दुश्मनी है।
इसके बाद मुकेश ने बैजू से संपर्क किया। दोनों ने राजदीप के घर से 100 मीटर सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया फिर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने राजदीप पर चाकू से 7 बार हमले किए। लाश मिली थी तो गले पर करीब 2 इंच गहरा जख्म दिखा था।
पुलिस गिरफ्त में मुकेश और बैजू।
गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी सामने आई
राजदीप की हत्या 27 अप्रैल की दोपहर 2 बजे हुई थी। वारदात के 2 घंटे बाद ही ग्रामीणों की नजर राजदीप की लाश पर पड़ी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। धीरे-धीरे लोग मौके पर जुटे, जिसके बाद लाश की पहचान हो सकी।
जहां लाश मिली थी वहीं से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया था।
जिस दिन लाश मिली थी उस दिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं था। बैजू और मुकेश की गिरफ्तारी के बाद पूरी कहानी सामने आई।
मृतक के मामा धीरज ने बताया,
मैं आर्मी का जवान हूं। मैं छुट्टी पर आया हुआ था, लेकिन अचानक मुझे वापस बुला लिया गया। जिस कारण 27 अप्रैल को मैं वापस जा रहा था। उस दिन सुबह 11 बजे राजदीप मुझे बस स्टैंड छोड़ने गया था। शाम में 4 बजे मुझे ग्रामीणों ने फोन पर जानकारी दी। उसके बाद मैं वापस घर लौटा। मैंने देखा राजदीप के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। उसका मोबाइल भी गायब था।
लाश मिलने की सूचना पर मौके पर जुटे थे ग्रामीण।
बैजू और राजदीप की दुश्मनी का फायदा मुकेश को मिला
हत्या में शामिल दूसरे आरोपी बैजू का नेहा से किसी प्रकार का लेना-देना नहीं था। बैजू नेहा के घर के बगल में ही रहता था। इस कारण नेहा उसे जानती थी। बैजू हमेशा गलत काम में शामिल रहता था। छोटी-मोटी चोरी किया करता था। इसके अलावा और भी आपराधिक गतिविधियां में रहता था, जिसके बारे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है।
राजदीप, बैजू के गलत काम का हमेशा विरोध करता था। पुलिस से भी उसके खिलाफ शिकायत करता था। इसलिए बैजू उसे पसंद नहीं करता था। दोनों एक-दूसरे के दुश्मन थे। इसी का फायदा मुकेश ने उठा लिया।
ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया,
राजदीप हत्या मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे का कारण प्रेम-प्रसंग है। हत्या में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
—————–
ये भी पढ़ें…
जिस दुल्हन की किडनैपिंग हुई वो प्रेमी के साथ मिली,VIDEO:बोली- बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है, इसी के साथ खुश हूं, पहली शादी जबरदस्ती हुई
‘मम्मी, पापा… मेरा अपहरण नहीं हुआ है। मैं अपनी मर्जी से अपने प्रेमी मनीष के साथ आई थी। मनीष से कोर्ट में शादी कर ली है। हम दोनों खुश हैं। मनीष के माता-पिता पर जबरन और झूठा केस दर्ज कर उनको परेशान नहीं किया जाए। मनीष के परिजन और हम दोनों को अगर कुछ हुआ तो इसके लिए मेरे माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे।’ पूरी खबर पढ़िए