लड़कियों को बहकाकर हुक्का बार लाने वाली युवती की तलाश: उसी के नाम का सिम इस्तेमाल करता था आरोपित आदित्य – Gorakhpur News h3>
इसी होटल में संचालित होता था हुक्का बार। अब होटल की भी जांच होगी।
गोरखपुर में शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका के पास होटल फ्लाई में संचालित हो रहे हुक्का बार में लड़कियों को बहकाकर लाने वाली युवती की तलाश में पुलिस जुटी है। यह युवती इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लड़कियों को सब्जगाब दिखाकर वह
.
दो सीरप मिलाकर पीते थे, होते थे मदहोश पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि कोरोना के समय से ही वे खांसी में प्रयोग की जाने वाली दो सीरप मिलाकर पीते थे। इससे नशा होता था। हालांकि दोनों सिरप शेड्यूल एच में शामिल हैं और डाक्टर के पर्चे के बिना उन्हें बेचा नहीं जा सकता। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि किस मेडिकल स्टोर से ये सीरप लिए जाते थे। और भी लड़कियों तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस संचालक अनिरुद्ध ओझा के मोबाइल में 50 से अधिक लड़कियों के नंबर मिले हैं। उनतक पुलिस पहुंचने के प्रयास में है। हालांकि पहला टारगेट नाबालिग लड़कियां हैं। उनसे बातचीत में शोषण की पुष्टि होती है तो और भी केस आरोपितों पर बढ़ेंगे। अभी उनपर गैंगरेप का केस दर्ज है। पुलिस इस मामले में गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी में है। अनिरुद्ध को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जब उसे भनक लगी तो तेनुआ टोल प्लाजा के पास गाड़ी छोड़कर भाग गया था। गाड़ी वहां से जब्त हुई थी। पुलिस पर ही लगा दिया था उत्पीड़न का आरोप जब तक गैंगरेप के मामले का खुलासा नहीं हुआ था, होटल मालिक पुलिस पर ही आरोप लगा रहा था। शोषण का आरोप लगाते हुए उसने आनलाइन शिकायत भी की थी। हालांकि मामला खुलने के बाद वह भी फरार हो गया था। बाद में पुलिस की गिरफ्त में आया। यह है प्रकरण सहेलियों संग हुक्का बार में गई किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने सोमवार को चार आरोपितों को जेल भेजा था। पुलिस ने हुक्का बार व होटल फ्लाई इन के संचालक अनिरुद्ध ओझा, उसके दोस्त निखिल गौड़, अनुराग सिंह, आदित्य मौर्या को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच तेज कर दी है।