लखनऊ मेट्रो फेज-2 की तैयारियां तेज: केंद्र सरकार से बजट को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 2026 तक चारबाग से वसंतकुंज तक चलेगी – Lucknow News h3>
लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य सरकार पहले ही इस परियोजना को मंजूरी दे चुकी है। अब केंद्र सरकार से बजट स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी सिलसिले में इस महीने के अंत तक पब्लिक इ
.
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को मंजूरी मिल चुकी है। नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (NPG) पहले ही इस परियोजना को हरी झंडी दे चुका है। अब केवल PIB और केंद्रीय कैबिनेट की स्वीकृति बाकी है।
यूपीएमआरसी (UPMRC) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में इसी महीने PIB की बैठक होनी है, जिसमें ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए यूपीएमआरसी ने पहले से आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
राज्य से मंजूरी, अब केंद्र की बारी
उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा फेज-2 के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी देकर केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। PIB की समीक्षा के दौरान जो आपत्तियाँ उठाई गई थीं, उन्हें UPMRC ने दूर कर दिया है। अब अधिकारियों को उम्मीद है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक PIB से परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी।
लखनऊ के सरफराजगंज में मेट्रो निर्माण के लिए मिट्टी की जांच करते कर्मचारी।
यह लखनऊ मेट्रो का फेज-2 प्रोजेक्ट है। इसकी कुल लंबाई 11.165 किमी है। इसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। यह रूट चारबाग से वसंतकुंज तक बनेगा। इसमें 7 भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे। 6.8 किमी मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड बनाई जाएगी।
कॉरिडोर में 12 स्टेशन, 4.28 किमी एलिवेटेड रूट होगा
चारबाग से वसंत कुंज रूट पर एलिवेटेड रूट की लंबाई 4.286 किमी होगी। भूमिगत लंबाई 6.879 किमी होगी। जिसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। ये कॉरिडोर मौजूदा नार्थ-साउथ कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा। चारबाग मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन के तौर पर काम करेगा।
प्रोजेक्ट पर 5801 करोड़ खर्च होगा
11.165 किमी लंबे कॉरिडोर के निर्माण पर लगभग 5,801 करोड़ रुपए खर्च होगा। ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर अमीनाबाद,पांडेय गंज, मेडिकल कालेज व चौक जैसे व्यस्त इलाकों को जोड़ेगा। इसे ब्लू लाइन नाम दिया गया है। 23 जून 2026 तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ओवरहेड वायर की जगह थर्ड रेल लाइन बिछेगी
पतंगबाजी के कारण आए दिन बंद होने वाली मेट्रो से सबक लेते हुए यूपीएमआरसी सेकेंड फेज में ओवरहेड वायर की जगह थर्ड रेल लाइन बिछाएगा। इसमें ट्रेन के ठीक बगल में एक पटरी चलती है, जिससे करंट जाता है। इससे कोई भी वायर ट्रेन के ऊपर नहीं रहता। इससे ट्रिप होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
अमीनाबाद, चौक को जोड़ेगा
वहीं, चारबाग से वसंत कुंज’ तक लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पुराने लखनऊ के अमीनाबाद, चौक जैसी जगहों को कनेक्ट करेगा। यह अपने मार्ग के साथ अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को भी जोड़ेगा। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर को NPG से मंजूरी एक बड़ी उपलब्धि है। लखनऊ की शहरी आबादी के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद अहम है।
………………….
यह खबर भी पढ़े
लखनऊ मेट्रो के फेज-2 को मंजूरी:11.16 किमी का रूट फाइनल, बसंतकुज से चारबाग तक दौड़ेगी मेट्रो, 12 स्टेशन होंगे
लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (चारबाग से वसंतकुंज) के DPR को मंजूरी मिल गई है। दिल्ली में 9 जुलाई को नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप (NPG) ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी। योगी सरकार ने मार्च 2024 में इस प्रोजेक्ट को फाइनल करके केंद्र सरकार को भेजा था। यहां पढ़े पूरी खबर
