लखनऊ में हनी ट्रैप में फंसा डॉक्टर: लड़की ने ऑनलाइन बात की, अश्लील वीडियो भेज पैसे मांगे, पत्नी पहुंची थाने – Lucknow News

92
लखनऊ में हनी ट्रैप में फंसा डॉक्टर:  लड़की ने ऑनलाइन बात की, अश्लील वीडियो भेज पैसे मांगे, पत्नी पहुंची थाने – Lucknow News

लखनऊ में हनी ट्रैप में फंसा डॉक्टर: लड़की ने ऑनलाइन बात की, अश्लील वीडियो भेज पैसे मांगे, पत्नी पहुंची थाने – Lucknow News

लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महानगर क्षेत्र में एक महिला ने डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसा लिया। उसने पहले सोशल मीडिया के जरिए डॉक्टर से बातचीत की। उसके बाद उसे कुछ अश्लील वीडियो भेजकर धमकी दी। बोली- अगर मुझसे मिलोगे तो बच जाओगे। नहीं तो ये तुम्हारे रिश्तेदारों को भेज दूंगी।

इस पर डॉक्टर उससे मिलने पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित शिवम होटल पहुंचा। यहां महिला ने डॉक्टर के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके बाद इन असली वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर रुपए मंगाने लगी। परेशान डॉक्टर की पत्नी ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहले मार्फ वीडियो भेजा

डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस को बताया- पूजा पांडेय नाम की महिला ने सोशल मीडिया के जरिए उसके पति से संपर्क किया। शुरुआत में वह मैसेज भेजती रही, जिसे डॉक्टर सामान्य माना। उसके बाद उसने एक बार डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात की।

इसके बाद उसने अलग नंबर से मार्फ वीडियो भेजा। उस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगी। उसने बताया कि इसे वह उसकी पत्नी और परिचितों को भेज देगी जिससे डॉक्टर की बदनामी होगी।

वीडियो डिलीट करने के लिए मांगे पैसे

डॉक्टर ने महिला से वीडियो डिलीट करने की गुहार लगाई। इस पर महिला ने पैसों की मांग शुरू कर दी। यूपीआई और गूगल-पे के जरिए उसने डॉक्टर से लाखों रुपए वसूल लिए। 7 अप्रैल को समझौते के बहाने महिला ने डॉक्टर को पीजीआई क्षेत्र स्थित होटल शिवम इंटरनेशनल में बुलाया।

वहां उसने एक और अश्लील वीडियो बना ली और फिर से धमकी देने लगी। इस घटना से डॉक्टर पिछले दस दिनों से डिप्रेशन में हैं। परेशान होकर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को पूरी बात बताई। डॉक्टर की पत्नी ने पीजीआई थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

लखनऊ नगर निगम में बड़ा घपला, बिना कूड़ा उठाए कंपनी ने कमाए करोड़ों रुपए

लखनऊ नगर निगम में बड़ा घपला सामने आया है। कूड़ा उठाने वाली कंपनी लोकल सेल्फ एडमिनिस्ट्रेशन (LSA) ने नगर निगम से 1500 रुपए प्रति मीट्रिक टन की दर से ठेका लिया। इसके बाद उसने दूसरी फर्म को यही ठेका 630 रुपए प्रति मीट्रिक टन की दर के हिसाब से दे दिया। दूसरी कंपनी लापरवाही से कूड़ा उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News