लखनऊ में हजरतगंज के 16 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्सन: वीआईपी कार्यक्रम के चलते सुबह 6 बजे से होगा लागू, इन रास्तों का करें इस्तेमाल – Lucknow News h3>
लखनऊ में वीआईपी कार्यक्रमों के चलते सोमवार को हजरतगंज इलाके के कई रास्तों पर ट्रैफिक संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक विभाग ने सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक 16 रास्तों का ट्रैफिक डायवर्सन किया है। इमरजेंसी होने पर प्रतिबंधित मार्ग से स्कूली वा
.
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्सन
- आईटी चौराहे से वाहन हजरतगंज के बजाए निशातगंज, गोल मार्केट, पीएसी मुख्यालय तिराहा, नया सर्वाेदय नगर पुल होकर गुजर सकेंगे।
- हनुमान सेतु तिराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए हनुमान सेतु तिराहा, सुशीला स्मृतिका, पेपर मिल, आर0आर0 बंधा, संकल्प वाटिका, बैकुण्ठधाम, 1090 चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- पेपरमिल तिराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए पेपर मिल तिराहा से आर0आर0 बंधा होकर गुजर सकेंगे।
- पेपरमिल तिराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए संकल्प वाटिका तिराहा, बैकुंठ धाम, पीएनटी बालू अड्डा, 1090 चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- निशातगंज से वाहन हजरतगंज के बजाए सिकन्दरबाग चौराहे, यूपी टेक चौराहा, चिरैयाझील तिराहा होकर गुजर सकेंगे।
- सहारागंज से वाहन डनलप तिराहे के बजाए सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- चौक, टीले वाली मस्जिद से वाहन हजरतगंज के बजाए डालीगंज पुल तिराहा, इक्का तांगा स्टैण्ड, नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- डालीगंज पुल तिराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए क्लार्क अवध तिराहा से चिरैया झील, सिकन्दरबाग होकर गुजर सकेंगे।
- कैसरबाग से वाहन हजरतगंज के बजाए सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, चिरैया झील, सिकन्दरबाग होकर गुजर सकेंगे।
- चिरैयाझील से के0डी0 सिंह स्टेडियम तिराहा एवं चिरैया झील तिराहा से हिन्दी संस्थान तिराहा की ओर वाहन संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
- चारबाग से वाहन हजरतगंज के बजाए रॉयल होटल तिराहा से सिसेंडी तिराहा, लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, लालबत्ती, सुपरमार्केट तिराहा से कैसरबाग अशोकलाट चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- 1090 चौराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, एनेक्सी चौराहा, सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल या कैण्ट होकर गुजर सकेंगे।
- लालबाग नॉवल्टी चौराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए लालबाग चौराहा, नूर मंजिल तिराहा, कैसरबाग अशोकलाट चौराहा, सुभाष चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
- पार्क रोड चौराहा से वाहन हजरतगंज के बजाए डीएसओ चौराहा, सिसेंडी तिराहा होकर गुजर सकेंगे।
- डीएसओ चौराहा, कैपिटल तिराहे, सप्रू मार्ग तिराहा, श्रीराम टॉवर तिराहा ,नवल किशोर रोड तिराहा से हजरतगंज की ओर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
- अहिमामऊ अंडरपास चौराहे से रोडवेज बसें अर्जुनगंज बाजार के बजाए शहीद पथ होकर गुजर सकेंगी।