Advertising
<

लखनऊ में सहकारिता सप्ताह की शुरुआत, कई नई सेवाए शुरू: सहकारी समितियों और बैंकों को तकनीक से जोड़ने पर जोर – Lucknow News

0
लखनऊ में सहकारिता सप्ताह की शुरुआत, कई नई सेवाए शुरू:  सहकारी समितियों और बैंकों को तकनीक से जोड़ने पर जोर – Lucknow News

लखनऊ में सहकारिता सप्ताह की शुरुआत, कई नई सेवाए शुरू: सहकारी समितियों और बैंकों को तकनीक से जोड़ने पर जोर – Lucknow News

लखनऊ में शुक्रवार को 72वें अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारी बैंकों और समितियों को और मजबूत बनाने से जुड़ी कई नई सुविधाएँ शुरू की गईं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर कार्यक्

.

सदस्यता महाअभियान—2025 की शुरुआत

सहकारी समितियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए ‘सदस्यता महाअभियान 2025’ लॉन्च किया गया।अभी तक 38 लाख से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं। डिजिटल सदस्यता और ऑनलाइन सिस्टम की सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि जिला सहकारी बैंक और एम-पैक्स बेहतर तरीके से काम कर सकें।

सहकार साथी’ प्लेटफॉर्म से तकनीकी सुविधा

देशभर के सहकारी बैंकों को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए ‘सहकार साथी’ नाम की ऑनलाइन तकनीकी सेवा शुरू की गई है।इसके जरिए यूपी के जिला सहकारी बैंक और एम-पैक्स समितियों को नए सॉफ्टवेयर और डिजिटल सेवाओं का फायदा मिलेगा।

Advertising

क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा

अब सहकारी समितियों में भुगतान क्यूआर कोड से किया जा सकेगा। किसान और उपभोक्ता अपने मोबाइल से सीधे पैसे भेज सकेंगे।इससे लेनदेन तेज़, आसान और पारदर्शी होगा।

पैक्स समितियों का कम्प्यूटरीकरण तेज

समितियों को आधुनिक बनाने के लिए प्रदेश में 5,686 एम-पैक्स समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया जा रहा है।इससे खातों का रिकॉर्ड, भुगतान और खरीद-बिक्री का डेटा ऑनलाइन रहेगा और कामकाज में गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी।

आधार रजिस्ट्रेशन का अधिकार मिला

यूपी कोऑपरेटिव बैंक देश का पहला सहकारी बैंक बन गया है जिसे आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का अधिकार मिला है।अब बैंक आधार से जुड़ी सेवाए सीधे लोगों को दे सकेगा।

क्लाउड और साइबर सुरक्षा पर काम

सहकारी बैंकों के डिजिटल सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए साइबर सुरक्षा और क्लाउड तकनीक अपनाई गई है।इससे ऑनलाइन बैंकिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक ने कमाया 100 करोड़ से ज्यादा मुनाफा

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक ने साल 2024-25 में 100.24 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।बैंक ने सभी 40 जिलों में लाभ कमाया है, जो सहकारी क्षेत्र में बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News