लखनऊ में राजकीय पॉलीटेक्निक में टाटा मोटर्स का कैंपस ड्राइव: पहले दिन 1200 का हुआ इंटरव्यू, बिहार से भी स्टूडेंट्स पहुंचे – Lucknow News

3
लखनऊ में राजकीय पॉलीटेक्निक में टाटा मोटर्स का कैंपस ड्राइव:  पहले दिन 1200 का हुआ इंटरव्यू, बिहार से भी स्टूडेंट्स पहुंचे – Lucknow News

लखनऊ में राजकीय पॉलीटेक्निक में टाटा मोटर्स का कैंपस ड्राइव: पहले दिन 1200 का हुआ इंटरव्यू, बिहार से भी स्टूडेंट्स पहुंचे – Lucknow News

टाटा मोटर्स के कैंपस ड्राइव में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह से ही लंबी कतार में स्टूडेंट्स खड़े दिखे।

लखनऊ के राजकीय पॉलीटेक्निक में मंगलवार को टाटा मोटर्स के कैंपस ड्राइव में स्टूडेंट्स की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जॉब के साथ बीटेक की डिग्री हासिल करने को लेकर स्टूडेंट्स में जबरदस्त रुझान दिखा।

.

इनमें बड़ी संख्या फीमेल स्टूडेंट्स की रही। हालांकि, डायरेक्ट इंटरव्यू होने के कारण कुछ स्टूडेंट्स पूछे जाने वाले सवालों को लेकर भी असमंजस में दिखे।

टाटा मोटर्स के कैंपस ड्राइव में मंगलवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स हुए शामिल।

सुबह से ही लगी लंबी कतारें

राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ऑफिसर एसपी सोनी ने बताया कि टाटा मोटर्स के लिए स्टूडेंट्स में जबरदस्त रुझान दिख रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कैंपस पहुंचे थे। अच्छी बात ये रही कंपनी की तरफ से अलग-अलग पैनल में इंटरव्यू लेने की व्यवस्था थी। ऐसे में कही कोई समस्या नही हुई।

बिहार से भी पहुंचे स्टूडेंट्स

टाटा मोटर्स में जॉब ऑफर के लिए यूपी के तमाम पॉलीटेक्निक संस्थानों से स्टूडेंटस पहुंचे थे। इनमें बड़ी संख्या फीमेल स्टूडेंट्स की भी रही। खास बात ये रही कि कुछ स्टूडेंट्स बिहार के पटना से भी कैंपस में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने जॉब ऑफर के साथ डिग्री हासिल करने के मौके को बेहतरीन बताया।

15 मिनट केके इंटरव्यू में सामान्य सवाल पूछे गए

इंटरव्यू देकर निकले। ज्यादातर स्टूडेंट्स ने बताया कि बहुत कठिन सवाल नही पूछे गए। बस सवाल ट्रेड से जुड़े है। इलेक्ट्रॉनिक्स बेस सवाल ज्यादा थे। स्टूडेंटस के बीच बीटेक डिग्री कराने के अवसर को लेकर खासा रुझान देखा गया।

दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद

राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ के प्रधानाचार्य संजीव सिंह ने बताया कि पहले दिन कल 1200 स्टूडेंट्स ने इंटरव्यू दिया। बुधवार को कैंपस ड्राइव का दूसरा और अंतिम दिन है। उम्मीद है इसमें भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होंगे

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News